Elvish Yadav Net Worth: महंगी गाड़ियों से लेकर आलिशान घर तक, कुल कितनी सम्पत्ति के मालिक हैं एल्विश यादव?

मेहनत की कमाई से लक्ज़री चीजें खरीदने का मजा ही कुछ और होता है। इस बात का सबूत दे रहे हैं यूट्यूबर एल्विश यादव। आइये जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

elvish yadav net worth bigg boss ott  salman khan in hindi

बिग बॉस टीवी जगत का जाना-माना शो है और इसमें आए गए सभी कंटेस्टेटस भी अलग-अलग जगहों से आते हैंकंटेस्टेड वहीं यह सभी लगभग अपने फ़ील्ड के जाने-माने चेहरे होते हैं। वहीं Bigg Boss OTT 2 आजकल काफी सुर्खियां बटोरता नजर आ रहा है और इसमें आए एक कंटेस्टेड को दर्शक जमकर पसंद कर रहे हैं और सपोर्ट भी कर रहे हैं।

हम बात कर रहे हैं एल्विश यादव की। बता दें कि इन्होनें शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली है और इनका हसमुख मिजाज दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। वहीं इनकी बाकी कंटेस्टेटस से भी नौक-झोक देखने को नजर आ रही है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं आखिर एल्विश यादव आखिर क्या करते हैं और सोशल मीडिया पर यह इतने मशहूर आखिर क्यों है? साथ ही जानेंगे उनकी नेट वर्थ।

एल्विश यादव क्या करते हैं?

who is elvish yadav ott

एल्विश यादव एक यूट्यूबर हैं और इनकी वीडियोज के जरिये ही यह सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। बता दें कि एल्विश ज्यादातर कॉमेडी वीडियोज बनाना पसंद करते हैं और साथ ही ये गानों के वीडियो शूट्स भी करते हैं। इन्होनें अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत साल 2016 में की थी और यह पहले के दिनों में प्रैंक वीडियोज बनया करते थे।

इसे भी पढ़ें :जानें कितने अमीर हैं Big Boss OTT 2 के कंटेस्टेंट

एल्विश यादव की कार कलेक्शन जानें

car collection of elvish

  • एल्विश के पास कई साड़ी गाडियां हैं। इन्हें लक्ज़री कार्स को खरीदने का काफी शौक है।
  • इनकी सबसे पहले गाड़ी हुंडई वर्ना थी, जिसकी कुल कीमत लगभग 10 से 20 लाख रुपये है।
  • वहीं इनकी दूसरी गाड़ी टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर है। बता दें कि इस गाड़ी की कीमत लगभग 50 लाख से भी कई ज्यादा है
  • हाल ही में एल्विश यादव ने पोर्श बॉक्सस्टर कार खरीदी है। इस गाड़ी की कीमत लगभग 1.50 से 2 रुपये के बीच है।
  • इसके अलावा भी एल्विश के पास कई अन्य व्हीकल कलेक्शन भी मौजूद है।

एल्विश यादव का आलिशान घर

एल्विश यादव को कपड़ों से ज्यादा प्रॉपर्टी पर इन्वेस्ट करना बेहद पसंद है। यह हरियाणा के रहने वाले हैं और इनका घर गुरुग्राम के सेक्टर 52 में स्थित है। यह घर कुल 4 मंजिल में बनाया गया है। इस घर की कुल कीमत लगभग 12 से 15 करोड़ रुपये तक हो सकती है।इसे भी पढ़ें :कौन हैं एल्विश यादव जो आते ही सोशल मीडिया पर कर रहे हैं ट्रेंड, सलमान से लेकर घरवालों तक से हो रहा है टकराव

एल्विश यादव की कुल सम्पत्ति कितनी है?

elvish yadav porsche

इन लक्ज़री चीजों को ध्यान में रखें तो एल्विश यादव की कुल सम्पत्ति लगभग 30 से 50 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें ज्यादातार गाड़िया खरीदने का शौक है। इसके अलावा एल्विश को कई ब्रांड कोलैबोरेशन भी आते रहते हैं, जिसके जरिये वह काफी पैसे कमा लेते हैं।

अगर आपको Bigg Boss OTT 2 के कंटेस्टेड एल्विश यादव की नेट वर्थ से जुड़ी ये जानकारी पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit : Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP