herzindagi
shah rukh khan mumbai arrival

देव आनंद से लेकर शाहरुख खान तक, बॉलीवुड के इन सुपरस्टार्स ने दिलचस्प तरीके से रखा था मुंबई में कदम

शाहरुख खान आज मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे देश, दुनिया और अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब वह मुंबई आए थे, तो उनके पास वापिस लौटने के भी पैसे नहीं थे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-10-09, 19:53 IST

शाहरुख खान ने मुंबई की सड़कों पर खड़े होकर एक बार गुस्से में कहा था कि एक दिन मैं इस शहर पर राज करूंगा और ऐसा हुआ भी...। लेकिन शाहरुख के लिए यह राह इतनी भी आसान नही थी। लेकिन उनकी मेहनत, हुनर और किस्मत ने उन्हे किंग खान बनाया। शाहरुख खान आज मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे देश, दुनिया और अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। 

वैसे, मुंबई सपनों का शहर है और इस शहर में हजारों सपने आंखों में लिए रोज न जाने कितने लोग आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देव आनंद से लेकर शाहरुख खान तक, हमारे फेवरेट सेलेब्स ने किस तरह मुंबई में कदम रखा था।

देव आनंद

dev anand bollywood superstar

देव साहब भले ही आज हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन जो प्यार उन्हें फैंस से नसीब हुआ, वह हर किसी को नहीं मिलता। उनका असली नाम धर्मदेव पिशोरीमल था। 1943 में वह पबली बार मुंबई आई थे। दरअसल, वह मुंबई नौकरी की तलाश में आए थे, जिससे वह आगे पढ़ सकें। जब उन्होंने मुंबई में कदम रखा था तो उनके पास केवल 30 रूपये थे और रहने के लिए कोई ठिकाना भी नहीं था।

शाहरुख खान

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

शाहरुख खान ने जो कामयाबी, नाम और शोहरत हासिल की है, उसका ख्वाब देख पाना भी हर किसी के बस की बात नहीं है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि 'आई एम द लास्ट ऑफ स्टार्स' और यह बात सच भी साबित हुई है। जब वह मुंबई आए थे, तो उनके पास यहां से वापिस जाने के लिए भी पैसे नहीं थे। उन्होंने स्टेशन पर सो कर भी कुछ रातें काटीं। यहां आकर वह असल में सबसे पहले गौरी को ढूंढना चाहते थे। एक वक्त पर मुंबई शहर से वह इतने परेशान हो गए थे कि उन्होंने रोते हुए कहा था, 'एक दिन मैं इस शहर पर राज करूंगा।'

यह भी पढ़ें- देव आनंद की चाहत में इस अभिनेत्री ने आजीवन क्यों नहीं की शादी?

राजकुमार राव

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

राजकुमार राव आज बॉलीवुड के नामी चेहरों में से एक हैं। उन्होंने भी यह मुकाम पाने के लिए काफी स्ट्रगल किया। सबसे पहले वह मुंबई एक डांस रियलिटी शो का ऑडिशन देने आए थे। उसके बाद जब वह  मुंबई FTII में आए, तब एक छोटे से कमरे में रहने लगे और कभी-कभी उनके अकाउंट में सिर्फ 20 रूपये ही बचते थे। पहली बार मुंबई आकर उन्होंने मन्नत के बाहर घंटों बैठकर शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए इंतजार किया था।

यह भी पढ़ें- देव आनंद का काला कोट पहनना क्यों किया गया था बैन? यह थी वजह

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Social Media

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।