बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। रिपोर्टस की मानें तो दीपिका इसी महीने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। दीपिका किस दिन मां बनेंगी इसकी तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। यह देखा जा सकता है कि माता-पिता बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
फैंस भी उनके बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका की डिलीवरी डेट इस महीने के आखिरी दिनों में कही गई है। हालांकि, कपल की तरफ से इसकी कोई पुष्टी नहीं हुई है। दीपिका डिलीवरी से पहले कई मंदिरों में दर्शन के लिए जा चुकी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
गणेश चतुर्थी के इस खास पर्व पर 7 सितंबर को रणवीर-दीपिका सिद्धिविनायक के दर्शन के लिए पहुंचे थे। हाथों में हाथ थामे रणवीर सिंह को अपनी पत्नी का खास तरह से ख्याल रखते हुए देखा गया। रणवीर और दीपिका बच्चे के लिए भगवान से आशीर्वाद लेने के लिए प्रभादेवी के सिद्धिविनायक मंदिर गए थे। दीपिका ने इस बार हरे रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं रणवीर सिंह प्लेन कुर्ते में नजर आएं। इस दौरान दीपिका के ससुर यानी रणवीर सिंह के पिता भी उनके साथ थे। रणवीर और दीपका का प्यार इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
सिद्धिविनायक मंदिर से पहले कपल अपने बच्चे के आर्शिवाद के लिए माउंट मैरी चर्च गए थे। इसी महीने उन्होंने माउंट मैरी बेसिलिक बांद्रा चर्च का दौरा किया। वह सुबह 6:30 के करीब यहां पहुंचे थे। हालांकि अभी तक कपल की कोई तस्वीर ऑनलाइन सामने नहीं आई है और न ही कपल द्वारा कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं।
इसे भी पढ़ें- Mom-To-Be दीपिका पादुकोण ने करवाया मैटरनिटी फोटोशूट, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
View this post on Instagram
(image credit- ani)
दिसंबर 2023 में एक्ट्रेस तिरुमाला में भगवान बालाजी का आशीर्वाद लेने गई थी। यहां वह अपने पूरे परिवार के साथ पहुंची थी, जिसमें उनके साथ उनकी बहन अनीशा, पिता प्रकाश पादुकोण और मां उज्जला पादुकोण भी थे। अब माना जा रहा है कि भगवान के दर्शन के बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ में नए मेहमान को स्वागत करने का फैसला किया। वहीं कई लोगों का यह भी कहना है कि एक्ट्रेस प्रेगनेंसी के पहले महीने में यहां दर्शन के लिए पहुंची थी।
इसे भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों में से कौन है सबसे ज्यादा अमीर?
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- deepikapadukone_insta, pallav_paliwal_insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।