Bigg Boss OTT 3: इन कंटेस्टेंट्स का विवादों से रह चुका है पुराना नाता

बिग बॉस ओटीटी 3 इस बार कई कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट्स आएं है, चलिए डालते हैं उनकी पर्सनल लाइफ पर एक नजर। 

 

most controversial bigg boss ott  contestants

जियो सिनेमा पर आन एयर हो चुका बिग बॉस ओटीटी 3 का धमाकेदार शो को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस साल कई यूट्यूबर्स शो में बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनकी लाइफ काफी कंट्रोवर्शियल रही हैं। आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ की कंट्रोवर्सी के बारे में बताने वाले हैं।

अरमान मलिक (Armaan Malik)

armaan malik

इस बार इस शो में अरमान मलिक अपनी दोनों ही पत्नियों के साथ नजर आ रहे हैं।वह दो शादियां करने के कारण हमेशा से ही विवाद में फंसे हुए दिखते हैं। वैसे ही बिग बॉस ओटीटी 3 में आने के बाद से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit)

vada pav girl viral photo

वड़ा पाव गर्ल के नाम से जानने वाली चंद्रिका दीक्षित इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 में बतौर कंटेस्टेंट बनकर पहुंची हैं। उनकी लाइफ भी काफी कंट्रोवर्शियल रही हैं। वह कभी अपने स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं तो कभी रेड़ी के चक्कर में सड़को पर लड़ाई भी करना पड़ जाता है।

दीपक चौरसिया (Deepak Chaurasia)

कुछ साल पहले दीपक चौरसिया का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह नशे में धुत होकर खबर पढ़ रहे थे। उस डिबेट शो के दौरान वह काफी घबराए हुए नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं, उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी। ऐसे में उनकी नौकरी चली गई थी।

इसे भी पढ़े-Bigg Boss OTT 3: Premier Night रही शानदार, सीजन में आ सकते हैं ये बड़े Twists

लव कटारिया (Love Kataria)

एल्विस यादव के खास दोस्त होने के कारण जो भी आरोप एल्विस यादव पर लगता है वह घूम फिर कर लव कटारिया तक आ ही जाता है। ऐसे में लव कटारिया की लाइफ भी काफी कंट्रोवर्शियल रही हैं। वह लव जिहाद पर अपने विवादित बयान के कारण भी काफी ज्यादा ट्रोल हो चुके हैं।

इसे भी पढ़े-Bigg Boss Ott 3 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं Sai Ketan Rao, जानें क्या है उनकी नेट वर्थ और कमाई का जरिया

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP