90 के दशक से हिंदी फिल्म जगत में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके अमिताभ बच्चन सुपरहिट कलाकार की लिस्ट में शुमार हैं। बिग बी की फैंस फॉलोइंग आज भी उतनी ही तगड़ी है, जितनी 80 के दशक में थी। कल्कि फिल्म में अश्वत्थामा के किरदार को लेकर अमिताभ बच्चन इन दिनों चर्चा में हैं। अगर बात करें एक्टर के किरदार की उन्हें पॉजीटिव रोल के लिए जाना जाता है। हालांकि, 53 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म परवाना में उन्होंने काम किया था। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल निभाया था। इस लेख में आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें बिग बी ने विलेन का किरदार निभाया था।
'परवाना'(Parwana)
View this post on Instagram
साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'जंजीर' ने अमिताभ बच्चन को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। उससे पहले बिग बी ने एक ऐसी फिल्म में काम किया था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी। उस मूवी का नाम 'परवाना' है। यह अमिताभ की पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने विलेन का रोल निभाया था। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नवीन निश्चल, योगिता बाली ओम प्रकाश और शत्रुघ्न सिन्हा ने काम किया था।
'आंखें'(Aankhen)
साल 2002 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'आंखें' में अमिताभ बच्चन निगेटिव रोल में नजर आए थे। इसमें उन्होंने विजय सिंह राजपूत का किरदार निभाया था, जो एक मास्टरमाइंड है जो तीन अंधे लोगों के साथ बैंक डकैती का प्लान बनाता है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में सुष्मिता सेन, अक्षय कुमार जैसे कलाकार नजर आए थे।
'डॉन'(Don)
View this post on Instagram
साल 1978 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म 'डॉन' में अमिताभ बच्चन ने विलेन का किरदार निभाया था। नरीमन ईरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डॉन में अमिताभ बच्चन, जीनत अमान, इफ्तेखार, प्राण, हेलन, ओम शिवपुरी, सत्येन कप्पू तथा पिंचू कपूर मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। अमिताभ बच्चन ने फिल्म में अंडरवर्ल्ड बॉस 'डॉन' की, और उसके हमशक्ल 'विजय' का डबल रोल निभाया था।
इसे भी पढ़ें- कभी श्रद्धा आर्या का बॉलीवुड डेब्यू हुआ था फ्लॉप, जानिए कैसे बनी टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-IMdb, Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों