herzindagi
janhvi kapoors boyfriend shikhar pahariya his work net worth

जाह्नवी कपूर के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया हैं करोड़ों के मालिक, करते हैं ये काम

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में 'कॉफी विद करण सीजन 8' में अपने रिलेशनशिप के बारे में जिक्र करते हुए शिखर पहाड़िया का नाम लिया है। आइए जानते हैं, कितनी संपत्ति के हैं मालिक और क्या करते हैं काम?
Editorial
Updated:- 2024-01-08, 14:05 IST

Shikhar Pahariya Net Worth and Profession: जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया एक यंग बिजनेसमैन के साथ साथ प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं। इन दिनों बी-टाउन में शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। असल में जाह्नवी कपूर ने हाल ही में 'कॉफी विद करण सीजन 8' में अपने रिलेशनशिप के बारे में जिक्र करते हुए शिखर पहाड़िया का नाम लिया है। जिसके बाद धक धक क्विन श्रीदेवी की बेटी धड़क फिल्म में शानदार अभिनय कर चुकी जाह्नवी कपूर के रिलेशनशिप के सभी जानना चाहते हैं।

आपको बता दें, जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं, जो हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। वह प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। जाह्नवी कपूर ने 2018 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म धड़क से अपने अभिनय की शुरुआत की, जो 2016 की दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माई फादर्स की रीमेक थी। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shikhar Pahariya (@shikharpahariya)

इसे भा पढ़ें: श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने खरीदा मुंबई में करोड़ों का घर, तस्वीरों में देखिए कैसा दिखता है पुराना घर

वहीं, कॉफी विद करण में जाह्नवी कपूर के शिखर पहाड़िया का नाम ले लेने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि कौन हैं शिखर पहाड़िया और क्या काम करते हैं? जाह्नवी कपूर ने कॉफी विद करण में शिखर के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं ये कहना चाहूंगी वो सिर्फ मेरे साथ नहीं बल्कि खुशी, पापा और परिवार में सभी के साथ खड़े रहे। वह बतौर दोस्त शुरू से साथ रहे हैं। इस तरह से नहीं की वो मुझसे कुछ एक्सपेक्ट कर रहे हैं या पुश कर रहे हैं। वो सेल्फलेसली हमारे साथ थे। मैंने उनके जैसे इंसान कभी नहीं देखा है।

इसके अलावा जब जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने पहुंची तब से जाह्नवी के साथ शिखर के मंदिर जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

शिखर पहाड़िया कौन हैं?

शिखर पहाड़िया का ताल्लुक एक राजनीतिक परिवार हैं। जबकि जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया एक यंग बिजनेसमैन और प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखर की उम्र 26 साल है और उनकी कुल संपत्ति लगभग 10 मिलियन डॉलर यानी 83 करोड़ रुपये है।

शिखर पहाड़िया का जन्म और शिक्षा

शिखर का जन्म 1996 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने बॉम्बे स्कॉटिश और धीरूभाई अंबानी स्कूल दोनों में पढ़ाई की। अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई के बाद, उन्होंने आगे की शिक्षा हासिल करने के लिए लंदन का रुख किया और रीजेंट यूनिवर्सिटी, लंदन से वैश्विक वित्तीय प्रबंधन (Global Financial Management) में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की। 

शिखर पहाड़िया का करियर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

शिखर की प्रोफेशनल पोलो खेलने का शौक बचपन से ही रहा है। वह भारत की राष्ट्रीय पोलो टीम के सदस्य हैं और उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग भी लिया है। शिखर एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने 'वधावन ग्लोबल कैपिटल लंदन' नाम की कंपनी में निवेश विश्लेषक के तौर पर काम किया है। 

इसे भा पढ़ें: Mili फिल्म में देखें थ्रिल और इमोशन्स का कॉम्बिनेशन, जानिए दर्शकों को कितनी पसंद आ रही है मूवी

वह अपने परिवार के व्यवसाय में शामिल रहते हैं, जो एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी है। इसके अलावा, उन्होंने खुद भी एक स्टार्टअप में 'इंडियन विन' नाम की कंपनी शुरू की है जो एंटरटेनमेंट, गेमिंग और Artificial Intelligence (AI) के आधार पर एप्लीकेशन डेवलप करती है।  उनके पास कारों का अच्छा कलेक्शन है, जिसमें लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर भी शामिल है। वह इंस्टाग्राम पर भी काफी मशहूर हैं, जहां उनके 328K फॉलोअर्स हैं।

शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर

शिखर और जाह्नवी कपूर की मुलाकात स्कूल के टाइम से ही है। वे दोनों पिछले कुछ सालों से डेट कर रहे हैं।, लेकिन इस बात का खुलासा तब हुआ जब जान्हवी ने खुद ही ये बात कॉफी विद करण में शेयर किया है। इतना ही नहीं शिखर पहाड़िया एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के परिवार के भी काफी क्लोज हैं, क्योंकि अक्सर साथ में पार्टीज और इवेंट्स में नजर आते रहते हैं।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।