herzindagi
janhvi kapoor boyfriend

जान्हवी कपूर Boyfriend संग पहुंची तिरुमाला मंदिर, जानिये क्यों विशेष है ये मंदिर

  जान्हवी कपूर Boyfriend शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमाला मंदिर पहुंची हैं। इस दौरान वह ट्रेडिशनल कपड़ों में स्पॉट हुईं। श्रीदेवी भी अक्सर इस मंदिर दर्शन के लिए जाया करती थीं। 
Editorial
Updated:- 2023-08-28, 15:33 IST

जान्हवी कपूर Boyfriend शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमाला मंदिर पहुंची हैं। इससे पहले भी कई बार वह शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट हो चुकी हैं। मंदिर दर्शन के दौरान, जान्हवी ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आईं। इस मंदिर से जान्हवी का खास रिश्ता है। जान्हवी के अलावा और भी कई सेलेब्स अक्सर इस मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते रहते हैं। इस मंदिर की बहुत खास मान्यता है। आइए आपको बताते हैं पूरी खबर।

रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग तिरुमाला मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं जान्हवी कपूर (Jahnvi Kapoor at Tirupati Temple)

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

जान्हवी कपूर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति तिरुमाला मंदिर दर्शन के लिए पहुंची हैं। इस दौरान वह ट्रेडिशनल साउथ इंडियन लुक में नजर आईं। उन्होंने गोल्डन कलर का लहंगा और पर्पल दुपट्टा पहना हुई थी।  इससे पहले भी अपने बर्थडे के मौके पर जान्हवी ब्वॉयफ्रेंड शिखर और बहन खुशी के साथ इस मंदिर में स्पॉट हुई थीं। दोनों कई बार वेकेशन्स पर भी साथ नजर आए हैं।

कौन हैं शिखर पहाड़िया (Jahnvi Kapoor rumoured boyfriend Shikhar Pahariya)

jahnvi kapoor at tirupati temple

जान्हवी कपूर अक्सर अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट होती रहती हैं। कुछ दिन पहले दोनों अर्जुन कपूर के घर भी नजर आए थे। वैसे तो जान्हवी कपूर का नाम अब तक कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। शिखर और जान्हवी स्कूल टाइम फ्रेंड्स हैं। बता दें कि शिखर एक पोले प्लेयर हैं और साथ ही एक बिजनेसमैन भी हैं। 2018 में उन्होंने एंटरटेंमेंट और गेमिंग का बिजनेस शुरू किया था। 

यह भी पढ़ें- Wedding Fashion : जान्हवी कपूर की इन आउटफिट्स को आप भी कर सकती हैं अपने बजट में स्टाइल

जान्हवी के लिए क्यों खास है तिरुमाला मंदिर (Janhvi Kapoor connection with Tirupati Mandir)

यूं तो इस मंदिर का बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ गहरा रिश्ता है लेकिन खासतौर पर जान्हवी के लिए यह मंदिर बहुत खास है। श्रीदेवी भी अक्सर इस मंदिर में दर्शन के लिए जाती थीं और जान्हवी अपनी मां की परम्परा को आगे बढ़ा रही हैं।

तिरुपति मंदिर की खासियत (Significance of Tirupati Temple)

significance of tirupati temple

यह मंदिर देश के सबसे चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में हमेशा एक दिया जलता रहता था। इसमें न तेल न घी डाला जाता है लेकिन फिर भी यह दिया हमेशा जलता रहता है। इस मंदिर में भगवान की प्रतिमा को ऊपर साड़ी और नीचे धोती से सजाया जाता है। मान्यता है कि यहां बालाजी में ही मां लक्ष्मी का रूप समाहित है।

कैसे पहुंचे तिरुमाला मंदिर (How to reach Tirupati Temple)

यह भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। यह आंध्र प्रदेश में स्थित है और सबसे ज्यादा विजिट किए जाने वाले धर्मस्थलों में से एक है। यहां सबसे पास तिरुपति अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इससे आप टैक्सी लेकर मंदिर तक पहुंच सकते हैं। अगर आप ट्रेन से यहां आना चाहते हैं तो तिरुपति रेलवे स्टेशन कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। 

यह भी पढ़ें- तिरुपति बालाजी मंदिर में वीआईपी दर्शन कर पाएं भगवान की कृपा

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Social Media

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।