Aadar Jain Alekha Advani Wedding Photos:आदर जैन और अलेखा आडवाणी एक बार फिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने 21 फरवरी को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ फिर से शादी की है। दोनों की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई। कपूर परिवार के साथ कई बड़ी हस्तियों ने इस शादी में शिरकत की। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से लेकर करण कपूर, कुणाल कपूर, रिद्धिमा साहनी, रेखा, आकाश अंबानी, अनिल अंबानी, बोनी कपूर, निखिल नंदा, करीना कपूर-सैफ अली खान, नीतू कपूर तक शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शान बढ़ाई।
शुक्रवार को मुंबई में आदर और आलेख ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आदर अपनी शादी में सफेद शेरवानी पहनकर किसी राजा से कम नहीं लगे। वहीं, अलेखा ने इस खास मौके पर ट्रेडिशनल रेड लहंगा कैरी किया। आइए देखें, आदर और अलेखा की शादी की तस्वीरें...
यह भी देखें-भाई आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में पहुंची करिश्मा कपूर, देखें कपल की खूबसूरत तस्वीरें
क्रिश्चियन तरीके से कर चुके हैं शादी
View this post on Instagram
अदार और अलेखा का पिछले साल नवंबर में रोका हुआ था। इस दौरान रोका फंक्शन में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था। इससे पहले सितंबर 2023 में आदर ने समुद्र के किनारे अलेखा को शादी के लिए प्रपोज किया था। नवंबर 2023 में इन दोनों ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल किया था। इसके बाद दोनों ने गोवा में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। अब दोनों एक बार फिर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
सैफ ने निभाई बहनोई वाली रस्में
आदर अलेखा की शादी में सैफ अली खान ने बहनोई वाली सभी रस्में निभाईं। करीना के साथ सैफ शादी के मौके पर खूब जम रहे थे। दोनों साथ में बहुत ही प्यारे नजर आ रहे थे। सैफ ने शादी के दिन रस्में अदा करते हुए आदर जैन का स्वागत किया। बता दें कि आदर रिश्ते में करीना के भाई लगते हैं।
आलिया और रणबीर ने खींचा ध्यान
शादी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी जमकर महफिल लूटी। दोनों साथ में खूब जच रहे थे। हालांकि, आलिया के लुक को इस दौरान फैंस ने सिरे से नकार दिया। एक्ट्रेस लाइट पिंक कलर की साड़ी के साथ बहुत ही मिनिमल मेकअप में नजर आईं। इस दौरान उनका चेहरा काफी बुझा-बुझा सा लगा, जिस पर फैंस उनके लुक को लेकर रिएक्ट करने लगे।
करीना कपूर के लुक की हुई तारीफ
शादी में करीना शो स्टॉपर रहीं। उन्होंने अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा। लाल रंग की साड़ी में करीना ने कहर मचा दिया। साथ में उनका सिंदूर सभी का ध्यान खींच रहा था। साथ में सैफ ब्लैक शेरवानी में बहुत ही अच्छे लग रहे थे।
अंबानी फैमिली ने भी अटेंड की शादी
अंबानी फैमिली के भी कई सदस्य इस शादी में नजर आए। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका भी इस शादी का हिस्सा बनें। इस दौरान दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे थे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her Zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों