कॉफ़ी विद करण शो सीजन 8 का इंतजार तो आपको भी जरूर होगा। यह शो फेमस फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर करण जौहर द्वारा चलाया जाता है। इसका आठवां सीजन आते ही हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी है। क्योंकि इसमें बॉलीवुड स्टार्स के पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल तक सभी बातों पर चर्चा होती है।
इस टाइम यह शो इसलिए चर्चा में चल रहा है क्योंकि कॉफी विद करण-8 के पहले सीजन में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को इनवाइट किया गया था। इस एपिसोड में रणवीर और दीपिका ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात तो की ही, साथ में कुछ ऐसी बातें भी हुई जिसकी वजह से वह ट्रोल होने लगी।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने किया खुलासा
1- कॉफ़ी विद करण शो के सीजन 8 में दीपिका ने कहा कि 'मैं किसी के साथ रिलेशनशिप नहीं चाहती थी, मुझे कुछ दिनों के लिए सिंगल रहना था, क्योंकि वह बहुत मुश्किल से एक रिश्ते से बाहर आई थी।
बता दें कि दीपिका की बातों से लग रहा था कि वह रणबीर कपूर का बात कर रही हैं। इसके बाद जब उनकी रणवीर सिंह से मुलाकात हुई और वह इसे लेकर सीरियस नहीं थी।
2-दीपिका हुई ट्रोल- दरअसल, दीपिका ने कहा कि रणवीर सिंह को डेट करते समय वह साथ में और भी लड़कों से मिलती थी। क्योंकि तब तक हमने इस रिश्ते को लेकर कोई कमिटमेंट नहीं की थी। इसलिए रणवीर सिंह को डेट करते हुए भी मैं कुछ लोगों से मिली, लेकिन यह सच है कि फिर भी
मुझे उन लोगों के प्रति कोई एक्साइटमेंट महसूस नहीं हुई। ऐसा इसलिए क्योंकि तब भी मेरे दिमाग में केवल रणवीर सिंह ही रहते हैं। मैं किसी और से मिलती थी, लेकिन उनमें भी मुझे रणवीर सिंह ही दिखाई देते थे।
दीपिका के दूसरे लड़कों के पास जाने वाली बात से लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब वह रणवीर सिंह को डेट कर रही थी, तो वह किसी और के पास क्यों जाती थी।
लेकिन कुछ लोग दीपिका को सपोर्ट भी कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि दीपिका ने और लोगों को तब तक डेट किया जब तक रणवीर सिंह ने इस रिश्ते को लेकर कोई कमिटमेंट नहीं किया था
इसे भी पढ़ें- Koffee with Karan 8 PROMO: रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण ने साल 2015 में ही कर ली थी सगाई, खुद किया खुलासा
3- दीपिका और रणवीर सिंह की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली के सेट पर हुई थी। दोनों रामलीला फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए गए थे।
Deepika Padukone and Ranveer Singh on Koffee With Karan pic.twitter.com/mwHUwTLBdN
— elitestanning (@elitestanning) October 22, 2023
4- रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने रिश्ते के बारे में कहा कि उन्होंने एक दूसरे को डेट करना साल 2012 में शुरू किया था। क्योंकि इस दौरान ही उनकी साथ में पहली फिल्म रामलीला की शूटिंग कर रही थी। रणवीर ने एक मालदीव ट्रिप के दौरान दीपिका को प्रपोज किया था।
इसे भी पढ़ें-जानिए क्या है करण जौहर का असली नाम
इसके बाद साल 2015 में ही उन्होंने सीक्रेटली सगाई कर ली थी। इसके बाद साल 2018 में कपल ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। आज उनके रिश्ते को 11 साल हो गए हैं।
5-दीपिका की मां इस शादी से खुश नहीं थी। जब उन्होंने रणवीर के प्रपोज करने वाली बात बताई, तो वह इस शादी से सहमत नहीं हुई। रणवीर ने दीपिका और उनकी मां को कमरे में लड़ते हुए भी सुना था। दीपिका का मां गुस्से में कह रही थी कि आखिर ये लड़का कौन है और इसमें तुम्हें प्रपोज किया और तुमने कैसे इसे हां कह दिया।
फिर रणवीर ने दीपिका की मां के दिन में जगह बनाने के लिए सालों तक मेहनत की और आज वह उनके सबसे फेवरेट इंसान में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों