करण जौहर ने प्रोमों वीडियो शेयर करके यह खुलासा कर दिया है कि इस बार के एपिसोड में यानी 14 दिसंबर को आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर कॉफी विद करण सीजन 8 में नजर आने वाले हैं। ऐसे में आदित्य रॉय कपूर इस एपिसोड में अपने रिलेशनशिप को लेकर भी कई खुलासे करने वाले हैं। करण जौहर एक बार फिर से कॉफी विद करण 8 की शुरुआत करने वाले हैं। इस सीजन के आने से पहले ही इसका प्रोमो वायरल हो चुका है। वायरल प्रोमो में बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आ रहे हैं।
करण जौहर के इस शो में सेलेब्स अपने लाइफ से जुड़ी कई राज खोलते हैं। दर्शकों को 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन का ब्रेसबी से इंतजार है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक प्रोमो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एक खास केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं।
View this post on Instagram
Deepika Padukone and Ranveer Singh on Koffee With Karan pic.twitter.com/mwHUwTLBdN
— elitestanning (@elitestanning) October 22, 2023
इस वीडियो में रणवीर सिंह काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में करण जौहर दीपिका से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। करण पूछते हैं कि- 'क्या वह रॉकी रंधावा को डेट करना चाहेंगी' इस पर दीपिका कहती हैं कि- मैंने रॉकी रंधावा से शादी कर ली हैं।
यह भी पढ़ें- जानिए क्या है करण जौहर का असली नाम
आगे बातचीत के दौरान ही रणवीर सिंह कहते हैं कि- मैंने साल 2015 में ही दीपिका पादुकोण से सगाई कर ली थी। ताकि कोई और ना आएं, यूं कहे तो एडवांस बुकिंग मैंने कर ली थी। जिस पर दीपिका मुस्कुराते हुए नजर आती हैं।
यह भी पढ़ें- करण जौहर का घर नहीं है किसी महल से कम, देखें इनसाइड फोटोज
करण जौहर के चैट शो का टेलीकास्ट डिज्नी+ हॉटस्टार पर 26 अक्टूबर 2023 को होने वाला है। कपल ने काफी धूमधाम से साल 2018 में शादी रचाई थी। दीपिका हमेशा अपने पति की तारीफ करते नजर आती हैं तो वहीं रणवीर सिंह भी हमेशा दीपिका की तारीफ करते नजर आते हैं। साथ के इतने साल बाद भी कपल का प्यार कम नहीं हुआ है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।