बालों में मेहंदी लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। यह न केवल बालों को नेचुरल कलर देने का काम करती है, बल्कि उसकी मजबूती और सेहत के लिए भी फायदेमंद है। हालांकि, मेहंदी की तासीर ठंडी होती है, जिसे इस मौसम में लगाने से ठंड का एहसास हो सकता है।
ठंड की वजह से कई लोग सर्दियों में मेहंदी लगाने से बचते हैं। अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से आप ठंडक से बच सकते हैं, बल्कि मेहंदी को लगा भी रहने दे सकते हैं। देर किस बात की आइए जानते हैं उन खास ट्रिक्स के बारे में जो मेहंदी को लगाना आरामदायक साबित हो सकता है।
मेहंदी की ठंडी तासीर को कम करने के उसमें गर्म तासीर वाली सामग्रियां मिलाना अच्छा रहेगा। यह न केवल ठंडक को कम करता है, बल्कि बालों को ज्यादा पोषण भी देने का काम करता है। इसलिए आप मेहंदी के पेस्ट में एक चुटकी लौंग का पाउडर मिलाएं।
इसे जरूर पढ़ें- बालों में अच्छे रंग के लिए मेहंदी में मिलाई जा सकती हैं ये 5 चीज़ें
वहीं, मेहंदी के घोल में एक चम्मच सरसों का तेल भी डाल सकते हैं। सरसों का तेल स्कैल्प को गर्माहट देता है और बालों को नरम और चमकदार बनाता है। इसके अलावा, मेहंदी में थोड़ा सा कपूर मिलाना भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इन चीजों को अलग-अलग इस्तेमाल करें, एक साथ चीजें ना डालें।
मेहंदी लगाने का वक्त भी ठंडक को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। ठंड के मौसम में सही समय का चयन करके आप मेहंदी के फायदों का लाभ उठा सकते हैं, बिना ठंड महसूस किए। इसलिए बेहतर होगा कि आप सर्दियों में सुबह का वक्त न चुनकर, दोपहर के समय मेहंदी लगाएं।
इस वक्त धूप होती है और मेहंदी आराम से सूख भी जाती है। इसके अलावा, मेहंदी लगाते समय यह कोशिश करें कि आप किसी गर्म और बंद जगह पर हों। सर्द हवाओं से बचने के लिए खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। साथ ही, मेहंदी को घोलने और धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
बालों में मेहंदी लगाने के दौरान और उसके बाद ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनना बेहद जरूरी है। यह आपको ठंड से बचाता है और मेहंदी लगाने के बाद आराम भी देता है। मेहंदी लगाने के बाद एक हल्के गर्म कपड़े या टोपी से सिर को ढक लें।
इससे ठंडक आपके स्कैल्प तक नहीं पहुंचेगी और आपको सर्दी का एहसास कम होगा। वहीं, मेहंदी लगाते समय और उसके बाद शरीर को गर्म रखने के लिए शॉल, स्वेटर, या जैकेट पहनें। यह आपके पूरे शरीर को ठंड से बचाएगा। साथ ही, मेहंदी लगाते समय मोजे और दस्ताने पहनें, ताकि शरीर की गर्मी बनी रहे।
बालों में मेहंदी लगाने के बाद सिर धोने का सही तरीका अपनाने से ठंडक के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ठंडे पानी से सिर धोने से बचें, क्योंकि यह सर्द मौसम में ठंडक को और बढ़ा सकता है। इसलिए हमेशा मेहंदी हटाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
साथ ही, बाल धोते समय किसी माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें, ताकि मेहंदी का नेचुरल कलर आराम से आ जाए। ध्यान रहे कि शैंपू को गुनगुने पानी से ही धोएं। सिर धोने के बाद बालों को जल्दी सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें। ड्रायर करने के बाद हल्के गर्म तेल से सिर की मालिश करें।
बालों में जरूरत से ज्यादा मेहंदी न लगाएं, क्योंकि यह स्कैल्प में भर जाएगी और आपको ठंड लगेगी। इसलिए सिर्फ उतनी ही लगाएं जितनी जरूरत हो। साथ ही, मेहंदी को बालों में 1-2 घंटे से ज्यादा न रखें। लंबे समय तक मेहंदी लगाए रखने से ठंडक बढ़ सकती है, जो सर्दियों के लिए ठीक नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें- Mehndi Hair Pack: बालों की चमक बढ़ाने के लिए घर पर बनाएं यह मेहंदी हेयर पैक
वहीं, सर्दियों में मेहंदी का इस्तेमाल महीने में एक या दो बार ही करें। बार-बार मेहंदी लगाने से ठंड की वजह से बालों और स्कैल्प पर गलत असर पड़ सकता है। अगर इस्तेमाल कर भी रहे हैं, तो हर बार मेहंदी लगाते समय उसमें गर्म तासीर वाली चीजें जैसे अदरक का रस या सरसों का तेल, जरूर मिलाएं।
इसके अलावा, रूम में रूम हीटर भी लगा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।