Keri Mehndi Designs: केरी मेहंदी आर्ट के 3 सबसे आसान डिजाइन देखें, 10-15 मिनट में ही मेहंदी लगवाकर आप हो जाएंगी फ्री

केरी मेहंदी आर्ट के 3 सबसे आसान डिजाइंस जिन्हें आप मात्र 10-15 मिनट में आसानी से हाथों पर लगा सकती हैं। इन सरल और आकर्षक डिजाइंस के साथ आप भी पास सकती हैं खूबसूरत मेहंदी लुक।  
image

मेहंदी एक ऐसी कला है, जो भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है और हर महिला को इस कला से प्रेम होता है। खासकर जब बात आती है शादी-ब्याह, त्योहारों या किसी विशेष मौके की, तो मेहंदी का महत्व और भी बढ़ जाता है। कई बार महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस लगवाती हैं, ताकि वो और भी आकर्षक लगें। कुछ डिजाइंस बेहद जटिल होती हैं, जिन्हें बनाने में समय भी काफी लगता है। लेकिन अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है और आप चाहती हैं कि आपके हाथों में फटाफट मेहंदी लग जाए तो, तो "केरी मेहंदी डिजाइन" आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

केरी मेहंदी डिजाइंस की खास बात ये है कि ये बहुत ही सरल, आकर्षक और समय बचाने वाली होती है। इन डिजाइंस को 10-15 मिनट में आसानी से बनाया जा सकता है। यहां हम 5 आसान और जल्दी बनने वाले केरी मेहंदी डिजाइंस के बारे में बात करेंगे, जिन्हें आप किसी भी मौके पर अपने हाथों की खूबसूरती को और भी बढ़ा सकती हैं।

1. बॉर्डर मेहंदी के साथ केरी मेहंदी डिजाइंस

mehandi

बॉर्डर मेहंदी डिजाइंस एक सरल लेकिन बेहद सुंदर डिजाइन होती है। इस डिजाइन में हाथ के किनारे पर एक पतली सी मेहंदी की लाइन बनाई जाती है, आप इसे हाथों के बीच या फिर जो हथेली पर लगा सकती हैं। इस बॉर्डर के अंदर के हिस्से में केरी डिजाइंस को भरा जाता है। केरी की छोटी-छोटी आकृतियां बॉर्डर के बीच में बहुत खूबसूरत दिखती हैं। इस डिजाइन को जल्दी और आसानी से बनाया जा सकता है और ये आपके हाथों को एक आकर्षक रूप देता है।

बॉर्डर मेहंदी में केरी डिजाइन कम समय में लगाई जा सकती है। चलिए हम आपको इसे लगाने की विधि बताएं।

कैसे बनाएं:

पहले हाथ के किनारे पर पतली और सटीक लाइन और डिजाइंस से बॉर्डर बना लें।

फिर इस बॉर्डर के अंदर छोटी-छोटी केरी डिजाइन बनाएं और बॉर्डर को पूरा भर दें।

इसके अलावा, आप कुछ फूलों या पत्तियों की आकृतियां भी मेहंदी डिजाइन में जोड़ सकती हैं।

2. जाल मेहंदी के साथ केरी मेहंदी डिजाइन

quick mehndi designs

जाल मेहंदी डिजाइन एक और सरल और खूबसूरत डिजाइन है, जिसमें मेहंदी से जाल जैसी आकृतियां बनाई जाती हैं। इस डिजाइन में छोटी-छोटी केरी के आकार के डिजाइन को जाल की आकृति में भरा जाता है।

इस डिजाइन में जाल के साथ केरी के डिजाइंस बहुत अच्छे लगते हैं। जाल मेहंदी में पतली लाइनों का प्रयोग होता है और केरी के डिजाइंस इन लाइनों के अंदर भरे जाते हैं। यह डिजाइंस रॉयल लुक देने के लिए बहुत अच्छे होता है।

कैसे बनाएं:

पहले हाथ पर जाल के आकार की नाजुक और सटीक लकीरें बनाएं।

फिर इन लकीरों में केरी डिजाइन भरें। आप चाहें तो कुछ छोटे फूलों की भी आकृतियां बना सकती हैं, ताकि डिजाइन और भी खूबसूरत लगे।

3. डबल बेल के साथ केरी मेहंदी डिजाइन

keri mehndi

डबल बेल डिजाइन के साथ केरी मेहंदी एक और शानदार और सरल डिजाइन है, जो आप केवल कुछ मिनटों में लगा सकती हैं। इसमें दो बेल-आकृति के डिजाइन होते हैं, जिनके बीच में केरी के छोटे डिजाइंस होते हैं। यह डिजाइन हाथों के बीच में और उंगलियों के पास बहुत अच्छे से फिट हो जाता है। डबल बेल डिजाइन के साथ केरी मेहंदी बहुत ही आकर्षक लगती है।

कैसे बनाएं:

सबसे पहले बेल-आकृति की डिजाइन बनाएं।

फिर दोनों बेलों के बीच में केरी डिजाइन भरें।

अंत में कुछ छोटे-छोटे फूल या पत्तियां बना सकती हैं, ताकि डिजाइंस और भी सुंदर दिखे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

केरी मेहंदी डिजाइंस को अपनाकर आप अपनी मेहंदी को सरल और आकर्षक बना सकती हैं। चाहे वह बॉर्डर मेहंदी हो, जाल मेहंदी, डबल बेल, अरबिक मेहंदी, या फिर कंटेम्परेरी डिजाइंस, हर डिजाइन को बहुत कम समय में लगाया जा सकता है। इन डिजाइनों के साथ आप बिना ज्यादा समय गंवाए खूबसूरत और रॉयल मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Source- mehandi artist tanushree, mayuri mehandi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP