herzindagi
mustard oil for hair for women

Hair Oil: बालों पर ऐसे लगाएं सरसों का तेल, मिलेंगे ये फायदे

सरसों के तेल का इस्तेमाल अक्सर हमारे घरों में बालों में चंपी करने के लिए किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे बाल हेल्दी रहते हैं और नेचुरली शाइन बालों में बनी रहती है।
Editorial
Updated:- 2023-12-06, 09:00 IST

Mustard Oil Benefits For hair: सरसों का तेल घरों में खाने के लिए ही नहीं बल्कि बालों और शरीर पर इस्तेमाल करने के लिए भी किया जाता है। इसको इस्तेमाल करने का तरीका हमारी दादी और नानी भी बताती हैं। लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाले अलग-अलग तेल की वजह से हम इसका इस्तेमाल करना कम कर देते हैं। किसी को उसमें से बदबू आती है तो किसी को ये ज्यादा चिपचिपा लगता है। अगर आप भी सरसों के तेल का इस्तेमाल करना छोड़ चुकी हैं तो इसे दोबारा शुरू करें। इससे बाल लंबे भी होंगे और हेल्दी भी नजर आएंगे।

हॉट मस्टर्ड ऑयल ट्रीटमेंट लें ( Benefits Of Mustard Oil For Hair)

Hot Mustard oil Massage tips

अगर आप हॉट मस्टर्ड ऑयल ट्रीटमेंट लेती हैं तो इससे स्कैल्प मजबूत होते हैं। ब्लड सर्कुलेशन अच्छा बना रहता है। इसी के साथ बाल नॉरिश और स्टांग हो जाते हैं। इससे डैंड्रफ जैसी समस्या भी दूर हो जाती है।

इस तरह करें इस्तेमाल (How To Use Mustard Oil)

  • इसके लिए सबसे पहले सरसों के तेल को एक कटोरी में गर्म होने के लिए गैस पर रखें।
  • जब वो थोड़ा गर्म हो जाए तो कटोरी को गैस पर से उतार लें।
  • फिर इस तेल को हर एक स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और मसाज करें। इसके लिए आपको अपनी उंगलियों को सर्कुलर मोशन में घूमानी है।
  • इसके बाद बचे हुए बालों पर इस तेल का इस्तेमाल करें।
  • फिर इसे पूरी रात बालों में लगा रहने दें।
  • अगली सुबह उठें और बालों को शैंपू (सरसों के तेल के जाने हैक्स) से साफ कर लें।
  • इस ट्रीटमेंट को आपको हफ्ते में 1 बार जरूर बालों में ट्राई करना चाहिए। 
  • इससे बाल हमेशा हेल्दी बने रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्या हैं सरसों का तेल डाइट में शामिल करने के फायदे?

बालों में लगाएं हेयर मास्क (Mustard Oil Hair Mask Benefits)

Mustard oil hair mask

ऐसा जरूरी नहीं की सरसों के तेल का इस्तेमाल बालों में सिर्फ चंपी के लिए किया जाता है। आप इसका इस्तेमाल हेयर मास्क के लिए भी कर सकती हैं। इससे बालों में डैंड्रफ की समस्या, हेयर फॉल और ड्राइनेस दूर हो जाती है। इससे स्कैल्प मजबूत होते हैं साथ ही बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाती है।

इस तरह करें इस्तेमाल (Mustard Oil Hair Mask)

  • इसके लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में 2 चम्मच सरसों का तेल डालना है। 
  • फिर इसमें अंडा मिक्स करना है और इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करना है।
  • अब इसे स्कैल्प पर लगाना है और मसाज करनी है।
  • करीब 30 मिनट के लिए इसे बालों (झड़ते बालों को रोकने का तरीका) में लगा रहने देना है।
  • इसके बाद शैंपू लगाकर बालों को साफ कर लेना है। 
  • इसका इस्तेमाल आप महीने में 2-3 बार कर सकती हैं। इससे बाल सिल्की हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: एक्‍सपर्ट टिप्‍स : बालों में इस तरह लगाएं सरसों का तेल, मिलेंगे फायदे

नोट: सबके बालों का टेक्सचर अलग-अलग होता है। इसलिए किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।