अपने लुक में करना चाहती हैं चेंज तो कियारा के इन हेयरस्टाइल्स को करें ट्राई

अगर आप अपने लुक में एक बदलाव करना चाहती हैं तो आप कियारा आडवाणी के इन हेयरस्टाइल्स को ट्राई कर सकती हैं।

kiara advani hairstyles m

बॉलीवुड एक्ट्रेस को देखकर उनके जैसा दिखने की चाहत तो हम सभी में होती है, लेकिन वास्तव में हर किसी के लिए महंगे-महंगे ब्रांडेड कपड़े, जूते व एसेसरीज खरीदना संभव नहीं होता। ऐेसे में देखने में आता है कि लड़कियां अपना मन मसोसकर रह जाती हैं। भले ही आप उनके आउटफिट को ना पहन पाएं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप उनकी तरह दिख नहीं सकतीं। अगर आप चाहें तो उनके हेयरस्टाइल को ट्राई करके भी बॉलीवुड दीवा जैसा लुक पा सकती हैं। वैसे भी पर्सनैलिटी को निखारने में सिर्फ कपड़ों का ही नहीं, बल्कि हेयरस्टाइल का भी एक अहम् रोल होता है। अगर आप हेयरस्टाइल अच्छा होता है तो आपका लुक खुद ब खुद निखर जाता है।

कियारा आडवाणी भी बॉलीवुड की ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं, जिन्हें लोग इन दिनों काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी एक के बाद एक फिल्म हिट हो रही हैं। हाल ही में आई कियारा की फिल्म गुड न्यूज को लोगों ने काफी पसंद किया। इससे पहले कियारा की फिल्म कबीर सिंह भी एक बिग हिट रही थी।

इसे जरूर पढ़ें-'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की 10 बेहतरीन तस्वीरें देखिए

अगर आप भी कियारा की फैन हैं और उनके जैसा लुक पाना चाहती हैं तो आपको उनके यह हेयरस्टाइल्स जरूर ट्राई करने चाहिए। तो चलिए देखते हैं कियारा के कुछ बेहतरीन हेयरस्टाइल्स-

पोनीटेल स्टाइल

kiara advani hairstyles ponytail

पोनीटेल हेयरस्टाइल को अक्सर लड़कियां बोरिंग मानती हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा है नहीं। इस लुक में कियारा ने भी पोनीटेल हेयरस्टाइल अपनाया है। कियारा ने अपने पोनीटेल लुक को हल्का सा मैसी लुक दिया है। साथ ही फ्रंट से दोनों साइड्स पर एक-एक लट भी निकाली है। पोनीटेल में कियारा का यह स्टाइल काफी अच्छा लग रहा है।

स्लीक ओपन हेयर

kiara advani hairstyles sleek open

इन दिनों ओपन हेयर लुक काफी पसंद किया जा रहा है। कियारा भी एक बार नहीं, बलिक कई बार ओपन हेयर्स में नजर आती हैं। अगर आप कहीं बाहर पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं तो कियारा की तरह मिडिल पार्टिंग करके बालों को एक स्लीक लुक दे सकती हैं। यह हेयरस्टाइल वेस्टर्न से लेकर इंडियन आउटफिट के साथ जंचता है।

बन विद पोनीटेल

kiara advani hairstyles bun with ponytail

अगर आप अपने हेयरस्टाइल को लेकर थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो कियारा की तरह बन विद पोनीटेल स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। इस लुक में कियारा ने पीछे से बन बनाया है। साथ ही कुछ बालों को ओपन रखकर पोनीटेल लुक दिया है। वहीं फ्रंट से कियारा ने बालों को हल्का सा पफ लुक दिया है। कियारा का यह स्टाइल काफी यूनिक लग रहा है।

लो बन स्टाइल

kiara advani hairstyles low bun

अगर आप किसी फैमिली फंक्शन में जा रही हैं और इंडियन आउटफिट के साथ एक डीसेंट हेयरस्टाइल चाहती हैं तो कियारा की तरह लो बन बनाएं। इस लुक में कियारा ने लहंगे के साथ लो बन बनाया है। साथ ही अपने स्टाइल को और भी खास बनाने के लिए कियारा ने बन में फ्लावर को बतौर एसेसरीज इस्तेमाल किया है। जिसके कारण कियारा का लुक एकदम निखर गया है।

हाई बन स्टाइल

kiara advani hairstyles high bun

यह एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जो रोजमर्रा से लेकर पार्टी तक कैरी किया जा सकता है। साथ ही आप इसे इंडियन के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी बना सकती हैं। कियारा ने भी इस लुक में व्हाइट कलर के गाउन के साथ हाई बन बनाया है, जो उनके लुक को बेहद खूबसूरत बना रहा है।

इसे जरूर पढ़ें-इन 4 रोजमर्रा वाली हेयरस्टाइल्स में ऐसी गलतियों से होता है बालों में डैमेज

हाफ अप एंड हाफ डाउन हेयरस्टाइल

kiara advani hairstyles half up

यह हेयरस्टाइल यूं तो बेहद सिंपल हैं, लेकिन देखने में काफी अच्छा लगता है। कियारा ने इस लुक में हाफ अप एंड हाफ डाउन हेयरस्टाइल बनाया है। इसके लिए कियारा ने फ्रंट से बालों को लेकर पीछे की तरफ पिनअप किया है और पीछे से बालों को ओपन रखा है। साथ ही फ्रंट लुक को खास बनाने के लिए कियारा ने फ्रंट से हल्का सा पफ लुक रखा है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP