नहाने के बाद अक्सर हमारी बॉडी ड्राई नजर आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम सर्दी के मौसम में गर्म पानी से नहाते हैं। इससे शरीर के पोर्स की नमी कम हो जाती है। इसके लिए कई सारे लोग लोशन या क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई असर नजर नहीं आता है। फिर दोबारा से पूरी बॉडी पर सफेद निशान दिखाई देते हैं। ऐसे में आप घर की रसोई में रखे सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये नुस्खा मैंने खुद ट्राई किया है। इसे आप रोजाना नहाने के समय बॉडी पर लगाएंगी तो ड्राईनेस के साथ-साथ शरीर की और भी कई सारी समस्याएं हैं, जो दूर हो जाएंगी।
सरसों का तेल खाने के साथ-साथ त्वचा पर लगाने के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन और मिनरल दोनों पाए जाते हैं। ऐसे में इस नहाने के बाद बॉडी पर अप्लाई करने से त्वचा की नमी लॉक हो जाती है। स्किन टोन भी नॉर्मल रहती है। ऐसे में आपको ज्यादा क्रीम या लोशन इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
इसे भी पढ़ें: Skin Care At Age 30: उम्र के 30वें पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं, तो ये 5 पवरहाउस इंग्रीडिएंट्स आपकी जवानी को रखेंगे बरकरार
सरसों का तेल शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे ही और भी तेल हैं, जिन्हें आप शरीर पर लगा सकती हैं। लेकिन अगर आपको स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम है, तो इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट से एक बार सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: Home Remedies For Skin Care: इन 3 चीजों को फेस पर लगाने से दिखेगा नेचुरल निखार, एक्सपर्ट से जानें फायदे
नोट: त्वचा पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।