Home Remedies For Skin Care: इन 3 चीजों को फेस पर लगाने से दिखेगा नेचुरल निखार, एक्सपर्ट से जानें फायदे

अगर आप चेहरे पर नेचुरल निखार चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप सही स्किन केयर नुस्खों को फॉलो करें। इसके लिए चाहें तो एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
Skin care

चेहरे पर इस्तेमाल करने के लिए आजकल बाजार में कई सारी चीजें मिलने लगी हैं। कुछ ऐसी होती हैं, जिन्हें लगाने के बाद त्वचा कुछ समय के लिए तो त्वचा अच्छी नजर आती है। इसके बाद पहले की तरह बेजान होने लगती है। इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट का सलाह पर कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा लंबे समय के लिए हाइड्रेट और हेल्दी नजर आएगी। डॉक्टर आंचल ने कुछ ऐसे ही तरीकों को इस वीडियो में शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि कौन सी चीज आपके चेहरे के लिए सबसे अच्छी है। किन चीजों को आपको इस्तेमाल करना चाहिए। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह की चीजों को आपको लगाना चाहिए।

केले और दही का इस्तेमाल

Banana and curd for face

चेहरे को सुंदर बनाने के लिए आप अपने चेहरे पर केले और दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्किन नेचुरली हाइड्रेट होती है। साथ ही, चेहरे के पोर्स ओपन होते हैं। इससे त्वचा सॉफ्ट नजर आती है।

ऐसे करें केल और दही का इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में केले को अच्छे से मैश करना है।
  • इसके बाद इसमें 2 चम्मच दही को मिक्स करना है।
  • अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाना है और 15 मिनट के लिए छोड़ देना है।
  • फिर चेहरे को पानी से साफ कर लेना है।
  • इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट हो जाएगी।

घी का करें इस्तेमाल

घी चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल भी चेहरे पर कर सकती हैं। इसमें फैटी एसिड होता है, जो चेहरे को सॉफ्ट बनाने का काम करता है। इसकी मदद से आप अपने लिप्स को भी सॉफ्ट बना सकती हैं।

इस तरह करें घी का इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको थोड़ा सा घी अपने हाथों पर लेना है।
  • फिर इसे अपने फेस पर अच्छे से लगाकर मसाज करनी है।
  • अब कुछ समय बाद टिश्यू से चेहरे को साफ कर लेना है।
  • इसे आप रोजाना भी अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे त्वचा अच्छी नजर आएगी।

शहद और गुलाब जल

Rose water and honey

चेहरे पर जलन या रेडनेस ज्यादा नजर आ रही है, तो इसे कम करने के लिए शहद और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्किन और ज्यादा हाइड्रेट रहेगी। साथ ही, आपको जलन में राहत मिलेगी।

शहद और गुलाब जल का इस्तेमाल

  • इसे लगाने के लिए आपको एक कटोरी लेनी है।
  • अब इसमें 1 चम्मच शहद और थोड़े से गुलाब जल को मिक्स करना है।
  • इसे एक स्प्रे बोतल में डालें और रोजाना चेहरे पर स्प्रे करें।
  • इस मिश्रण को लगाने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही, नेचुरली ग्लोइंग नजर आएगी।

एक्सपर्ट के बताए गए इन नुस्खों को ट्राई करें। इससे आपको अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए सही तरीके की जानकारी मिलेगी। साथ ही, अगर स्किन प्रॉब्लम है, तो आप इन्हें इसके बारे में भी बता सकते हैं। साथ ही, चीजों को बदलने की सलाह भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्या होता है Glycolic Acid और जवां त्वचा पाने से लेकर स्किन को हाइड्रेटेड बनाने में कैसे करता है मदद, एक्सपर्ट से जानें

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें। साथ ही, पैच टेस्ट करना न भूलें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP