White Hair: बालों का ध्यान रखना उतना ही जरूरी होता है, जितना जरूरी त्वचा का ध्यान रखना होता है। वरना एक समय बाद बाल सफेद नजर आने लगते हैं। इसकी वजह से कई सारे लोग बालों में डाई का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग बालों को कलर करा लेते हैं। लेकिन इससे आपके बालों का पोषण कम हो जाता है। ऐसे में आप घर पर ही रखी चीजों से डाई बनाकर इसे बालों में लगाएं। इससे आपके बालों का सफेद रंग काला हो जाएगा। इसका तरीका हमारे साथ ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम ने शेयर किया। चलिए आपको भी बताते हैं ये तरीका।
आंवला और हल्दी से बाल करें काले
आप अपने बालों को नेचुरली तरीके से काला करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप आंवला और हल्दी का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल काले हो जाएंगे। इसके लिए आपको बस आंवला का पाउडर और हल्दी पाउडर लेना है। इसका पेस्ट लगाना है।
इस तरह तैयार करें हेयर पैक
- आप अपने बालों को काला करने के लिए एक लोहे की कड़ाही लेनी है।
- इसमें 3 चम्मच हल्दी को डालें
- इसके बाद इसे अच्छे से भुनकर काला कर लें।
- फिर इसे एक कटोरी में निकाल लें।
- अब इसमें आंवला पाउडर 3 चम्मच मिक्स करें।
- थोड़ा सा इसमें सरसों के तेल को मिक्स करें।
- इन चीजों को मिक्स करके एक हेयर पैक तैयार करें।
- इसके बाद इसे बालों में अप्लाई करें।
इस तरह अप्लाई करें हेयर पैक
- इसके लिए आपको बालों को कॉम्ब करना है।
- एक ब्रश की मदद से इसे पेस्ट को अपने बालों में लगाएं।
- फिर इसे सूखने दें। इसके बाद शैंपू से बालों को साफ करें।
- इसे लगाने से आपके बाल काले हो जाएंगे।
इस तरीके को आप जरूर ट्राई करें। इससे आपके बालों में डाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आपके बालों में किसी तरह के केमिकल प्रोडक्ट को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आपके पार्लर जाकर बालों को कलर करवाने के पैसे भी बच जाएंगे। इसे आप कभी भी अपने बालों में अप्लाई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सफेद बालों की दुश्मन है ये चीज, जैतून के तेल में मिलकर लगाने से हो सकता है फायदा
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों