बालों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए अधिकतर महिलाएं कई प्रयास करती हैं। इनमें से कुछ महिलाएं तो ऐसी हैं, जो बाजार के कई महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन लाख कोशिश करने के बाद भी कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें अपने बालों में कोई ख़ास फर्क देखने को नहीं मिल पता है।
बालों को काला करने का नुस्खा
अगर आप भी लम्बे, घने और खूबसूरत बाल पाने की चाहत में हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि कैसे आप एक तेल का इस्तेमाल कर अपने बालों को काला और खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस ओर एक्सपर्ट की क्या राय है।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अपने चेहरे की खूबसूरती के साथ साथ कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जो अपने बालों का भी बहुत ख्याल रखती हैं। अगर आप भी अपने बालों की केयर करने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय भीआजमाती हैं, तो अब आपको और ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर एक खास तेल तैयार कर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
लंबे, घने और खूबसूरत बाल हर महिला की चाहत होते हैं। ऐसे में अब आप घर पर रहकर बालों को काला करना चाहती हैं, तो आपको इसके लिए कुछ सामग्री की जरूरत लग सकती हैं। जैसे -
सामग्री -
1. सरसो का तेल
2. करी पत्ता
3. आंवला
4. मेथी दाना
यह भी पढ़ें:रूखे-बेजान बालों में जान डालने का काम करेंगे ये 3 हेयर मास्क
तेल बनाने का तरीका
अगर आप भी बालों को काला और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप सबसे पहले मेथी दाने को बॉईल कर लें, उसके बाद आप इसे एक कंटेनर में निकाल लें, इसी कंटेनर में आप सरसो का तेल शामिल कर दें, फिर इसमें करी पत्ते के साथ आंवला तेल भी शामिल कर लें। इस मिश्रण को आप कम से कम 20 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब आप इस मिश्रण को एक डिब्बी में भर कर संभल कर रख सकती हैं और समय समय पर इसका इस्तेमाल भी कर सकती हैं। आप इस तेल को हल्के हाथों से अपने बालों पर लगाते हुए अपने स्कैल्प की मसाज करें।
इन बातों का रखें ध्यान
इसे आप एक हफ्ते में कम से कम 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको कुछ हफ़्तों में असर देखने को मिल सकता है। जब भी आप इस तेल का इस्तेमाल करें, तब एक बार पहले अपने बालों को धो कर सूखा लें, उसके बाद इस तेल की मालिश कर कुछ घंटों के बाद दोबारा आप अपने बालों को शैम्पू से धो सकती हैं। इसके लिए आप माइल्ड शैम्पू का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें:चेहरे के लिए ही नहीं बालों के लिए भी वरदान हो सकती है ये सब्जी, घर पर बनाएं हेयर सीरम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों