herzindagi
Homemade shampoo ingredients for straight Hair ()

स्ट्रेट हेयर के लिए होममेड शैम्पू बनाते समय इन इंग्रीडिएंट्स का करें इस्तेमाल

स्ट्रेट हेयर के लिए घर पर ही शैम्पू बनाते समय आपको उसकी जरूरतों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। ऐसे कई इंग्रीडिएंट्स हैं, जो स्ट्रेट हेयर के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। आप इन्हें होममेड शैम्पू में शामिल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-26, 13:40 IST

यह तो हम सभी जानते हैं कि बालों की केयर का सबसे पहला व बेसिक स्टेप है क्लीनिंग। आपके बाल चाहे कर्ली हों या स्ट्रेट, उन्हें शैम्पू किया जाना बेहद जरूरी है। यूं तो मार्केट में कई तरह के शैम्पू मिलते हैं, लेकिन अगर आपके स्ट्रेट हेयर हैं तो ऐसे में घर पर ही शैम्पू बनाना सबसे अच्छा माना जाता है।

बालों की नेचुरल स्ट्रेटनेस और स्ट्रक्चर को बनाए रखने के लिए शैम्पू में हार्श केमिकल्स या सल्फेट्स नहीं होने चाहिए। जबकि मार्केट में मिलने अधिकतर शैम्पू में केमिकल्स पाए जाते हैं। जब आप घर पर स्ट्रेट हेयर के लिए शैम्पू बना रही हैं तो आप उसकी जरूरतों का ध्यान रखते हुए शैम्पू के इंग्रीडिएंट्स को कस्टमाइज भी कर सकती हैं। मसलन, स्ट्रेट हेयर के लिए स्मूथनेस को मेंटेन करना, उसमें शाइन एड करना, अतिरिक्त ऑयल को मैनेज करना, स्कैल्प के पीएच लेवल को मेंटेन करना और फ्रिज को रोकना आदि काफी जरूरी है।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ इंग्रीडिएंट्स के बारे में बता रहे हैं, जो इन जरूरतों को पूरा करते हैं, इसलिए आप स्ट्रेट हेयर के लिए शैम्पू बनाते समय इन इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं-

एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)

aloe vera slices skin care

जब आप स्ट्रेट हेयर के लिए शैम्पू बना रही हैं तो आपको उसमें एलोवेरा जेल को जरूर शामिल करना चाहिए। एलोवेरा अपने मॉइश्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। इसलिए, इनके इस्तेमाल से बालों के क्यूटिकल्स को स्मूथ करने, फ्रिज़ को कम करने और बालों की नेचुरल स्ट्रेटनेस को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें ऐसे एंजाइम भी होते हैं जो बालों की ग्रोथ व शाइन को बेहतर बनाते हैं। इसलिए, एलोवेरा जेल से बने शैम्पू का इस्तेमाल करने से बाल अधिक स्ट्रेट व शाइनी नजर आने लगते हैं।

नारियल का दूध (Coconut Milk)

नारियल का दूध भी स्ट्रेट हेयर के लिए काफी अच्छा माना गया है। यह आपके बालों को तो स्ट्रेट व शाइनी लुक देता ही है, साथ ही साथ इससे स्कैल्प को भी काफी पोषण मिलता है। नारियल का दूध विटामिन और फैटी एसिड से भरपूर होता है। यह बालों के स्ट्रैंड को चिकना करने और फ्रिज़ को कम करके और नमी जोड़कर उन्हें स्ट्रेट रखने में मदद करता है।

इसे जरूर पढ़ें - केराटिन स्ट्रेट हेयर को बनाए रखने के लिए इस्तेमाल करें ये होममेड शैम्पू, जानिए बनाने का तरीका

आर्गन ऑयल (Argan Oil)

स्ट्रेट हेयर के लिए आर्गन ऑयल बहुत फायदेमंद है और इसलिए होममेड शैम्पू में आपको आर्गन ऑयल की कुछ बूंदों को जरूर शामिल करना चाहिए। आर्गन ऑयल फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से भरपूर होता है। यह बालों को गहराई से मॉइश्चराइज़ करता है। इससे उलझे बालों की समस्या कमहोती है और उनकी नेचुरल शाइन बढ़ती है। आर्गन ऑयल फ्लाईवे को भी आसानी से मैनेज करता है, जिससे बाल अधिक स्ट्रेट नजर आते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - कोकोनट मिल्क की मदद से तैयार करें शैम्पू, मिलेंगे सिल्की-सिल्की बाल

चावल का पानी (Rice Water)

argan oil dropper bottle arrangement

चावल का पानी बालों व स्कैल्प को अतिरिक्त पोषण देने में मदद करता है और स्ट्रेट हेयर के लिए तो इसे बहुत ही अच्छा माना जाता है। चावल का पानी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है और इसलिए यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बालों के शाफ्ट को चिकना बनाता है। इतना ही नहीं, इसमें कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो बालों को अधिक स्ट्रेट और शाइनी बनाने में मददगार है। इसलिए, अगर आप घर पर स्ट्रेट हेयर के लिए शैम्पू बना रही हैं तो चावल के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।