herzindagi
image

बालों की खूबसूरती और मजबूती के लिए बेस्ट हैं कलौंजी से बना हेयर मास्क, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

अगर आप भी बालों को मजबूत बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को सुन्दर भी बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-08-13, 16:52 IST

अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई उपाय करती हैं और बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, तो अब आप कम खर्च में आसानी से अपने बालों को खूबसूरत और मजबूत बना सकती हैं।  आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को सुन्दर बना सकती हैं।

कलौंजी का इस्तेमाल बालों के लिए -

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि बरसात के मौसम में स्किन और बालों से जुड़ी परेशानी होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी बरसात में चिपचिपे बालों से परेशान हैं और इससे राहत पाना चाहती हैं, तो आप घर पर रहकर कलौंजी का इस्तेमाल कर खास हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।  इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी।  जैसे- 

1 - 2025-08-13T153625.831

घर पर हेयर मास्क तैयार करने के लिए सामग्री -

  • 2 चम्मच कलौंजी का पाउडर
  • जैतून का तेल
  • नारियल का तेल
  • टी ट्री ऑइल

घर पर हेयर मास्क तैयार करने का तरीका -

अगर आपके बाल भी बरसात के मौसम में रुखे और बेजान हो गए हैं, तो घर पर खास हेयर मास्क तैयार कर इन्हें सिल्की और काला बना सकती हैं। 

कलौंजी से हेयर मास्क बनाने का तरीका बहुत आसान है इसे बनाने के लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा। 

इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में कलौंजी का पाउडर निकाल लें। 

यह भी पढ़ें:  इस तरह के हेयर कट आपकी खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, लुक दिखेगा फैशनेबल

इस पाउडर में थोड़ा नारियल का तेल और जैतून का तेल भी अच्छी तरह मिक्स कर लें।

इसके बाद इसे अच्छी तरह फेंट कर उसमें टी ट्री ऑइल  भी ऐड कर दें।  आप दोबारा इसे मिक्स कर दें।

अब आपका खास होममेड हेयर मास्क बनकर तैयार है।  आप इस पेस्ट को अपने बालों पर लगा सकती हैं।

इस हेयर मास्क को बालों पर हेयर वॉश के बाद या पहले 40 मिनट से 1 घंटे तक लगाकर रखें। 

2 - 2025-08-13T153623.966

समय पूरा होने के बाद आप अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से धो सकती हैं।  इसके बाद आप चाहें तो कंडीशनर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

कलौंजी हेयर मास्क का आप एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।  

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें: घर पर तैयार करें चेहरे की मसाज करने का तेल, कैस्टर और टी ट्री ऑयल का ऐसे करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - nykaafashion/smarsjewelry/gehnaindia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।