herzindagi
image

सफेद बालों की वजह से 30 की उम्र में 40 की आती हैं नजर? घर पर बनाएं नानी मां का यह जादुई तेल, काले और घने हो सकते हैं आपके बाल 

बालों के समय से पहले सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें बालों की सही तरह से देखभाल न करने से लेकर शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी तक, कई कारण शामिल हैं। घर पर बना यह आयुर्वेदिक तेल बालों को लंबा और घना बना सकता है। इससे समय से पहले सफेद हुए बालों को कम करने में भी मदद मिलेगी।
Editorial
Updated:- 2025-09-02, 13:00 IST

अगर 30 की उम्र में ही आपको अपने बालों में कुछ सफेद बाल नजर आने लगे हैं, तो इन्हें छिपाने, तोड़ने या कलर लगाने के बारे में नहीं, आपको इनके पीछे के कारणों के बारे में सोचना चाहिए। बालों के समय से सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। बहुत अधिक सफेद बालों के कारण 30 की उम्र में ही महिलाएं 40 की नजर आने लगती हैं। कई बार हम इसके पीछे के कारणों को समझ नहीं पाते हैं, तो कई बार कारणों के बारे में सोचने के बजाय हम बस इसे कवर करने की तरकीबों के बारे में सोचने लगते हैं। अगर आपको लगता है कि समय से पहले सफेद बाल सिर्फ जेनेटिक कारणों के कारण होते हैं, तो आपको दोबारा सोचने की जरूरत है। हमारे शरीर में नेचुरली हाइड्रोजन पेरोक्साइड का निर्माण होता है, यह समय के साथ आपके बालों के रंग को हल्का कर सकता है। यहां हम आपको एक ऐसे आयुर्वेदिक तेल के बारे में बता रहे हैं, जो प्री-मैच्योर ग्रे हेयर की दिक्कत को दूर कर सकता है।

इस आयुर्वेदिक एंटी-ग्रेइंग हेयर ऑयल को कैसे बनाना है और इसके फायदे क्या है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

बालों को काला, घना और मजबूत बनाने में मदद करेगा नानी मां का यह जादुई तेल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह तेल बालों की जड़ों को मजबूती देता है, स्कैल्प सर्कुलेशन को सुधारता है, मेलानिन प्रोडक्शन को बढ़ाता है, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।
  • इससे बाल मजबूत, मोटे, घने और शाइनी बनते हैं। नारियल का तेल, स्कैल्प को मजबूती देता है। इससे स्कैल्प के प्रोटीन लॉस से बचाव होता है और बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं।
  • भ्रंगराज का तेल, हेयर फॉलिकल्स में मेलानिन प्रोडक्शन को बढ़ाता है। इससे बालों को फिर से अपने नेचुलर हेयर कलर में आने में मदद मिलती है।
  • कलौंजी के बीज, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये हेयर सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और बालों के समय से पहले सफेद होने को कम करते हैं।
  • मेथी दाने में मौजूद प्रोटीन भी बालों को मजबूत बनाता है। करी पत्ते विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं।
  • विटामिन-ई कैप्सूल, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है।

यह भी पढ़ें- White Hair: बालों के सफेद होने और झड़ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 2 चीजें

घर पर कैसे बनाएं आयुर्वेदिक एंटी-ग्रेइंग हेयर ऑयल?

oil for hair problmes

सामग्री

  • नारियल तेल- 1 छोटी कटोरी
  • भ्रंगराज ऑयल- 1 छोटी कटोरी
  • कलौंजी के बीज- 1 टीस्पून
  • मेथी के बीज- 1 टीस्पून
  • करीपत्ते- 5-7
  • विटामिन-ई कैप्सूल- 1

विधि

  • सभी चीजों को एक पैन में डालकर अच्छे से गर्म करें।
  • इसे एक कंटेनर में भर लें।
  • जब यह ठंडा हो जाए, तो इसमें विटामिन-ई कैप्सूल तोड़कर डाल दें।
  • आपका आयुर्वेदिक हेयर ऑयल तैयार है।

 

यह भी पढ़ें- बालों के झड़ने के पीछे हो सकते हैं ये 10 कारण

 

सफेद बालों को कम करने और बालों को मजबूत बनाने में नानी मां का यह देसी तेल मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।