आजकल बाल सफेद होने की शिकाय केवल 30 या 35 वर्ष की महिलाओं को ही नहीं बल्कि 20 से 25 की उम्र की लड़कियों को भी हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण तो बालों की उचित देखभाल न करना है और दूसरा सबसे बड़ता कारण है केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल है। आखिर, इस समस्या को कैसे कम किया जाए? यह एक बड़ा सवाल बन चुका है। ऐसे में हमारी बात ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुग से हुई। वह कहती हैं, "बालों का रंग मेलेनिन से काला रहता है। मगर जब यह कम होने लगता है, तब बाल सफेद होने लगते हैं। प्रदूषण, खान-पान की गलत आदतें और केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स आपके बालों को बहुत नुकसान पहुंचाते और इससे बाल सफेद होने लगते हैं। सफेद बालों को काला नहीं किया जा सकता है, मगर और बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है। इसके लिए हम घर की रसोई में मौजूद सरसों का तेल बालों में लगा सकते हैं। वैसे तो इसे आप डायरेक्ट बालों में लगा सकती हैं, मगर बेस्ट होगा कि आप इसमें कुछ और ऐसी चीजें मिक्स कर लें, जो आपके बालों को सफेद होने से रोकें।"
पूनम जी हमें एक ऐसा घरेलू उपचार बता रही हैं, जो बहुत ही आसान और असरदर है। आपको केवल सरसों के तेल में 2 चीजों को मक्स करना होगा, जो आपके बालों में मेलेनिन बनने का काम करेगा और बालों को सफेद होने से रोकेगा।
आप जो सरसों का तेल खाना पकाने के लिए इस्तेमाल करती हैं, उसी में से थोड़ा तेल निकालकर आप बालों के लिए यह स्पेशल ऑयल तैयार कर सकती हैं। बेस्ट बात यह है कि इससे न केवल आपके बालों का सफेद होना रुक सकता है बल्कि आपके बालों को इस होममेड ऑयल से और भी कई फायदे हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि यह तेल आप घर पर कैसे तैयर कर सकती हैं।
सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाही लें। फिर इसमें सरसों का तेल डालें। घर में मौजूद कलौंजी को मिक्सी में पीस कर पाउडर तैयार कर लें। इसी तरह सूखे आंवले का पाउडर तैयार कर लें। आंवले का पाउडर आप घर पर भी तैयार कर सकती हैं और बाहर से भी खरीद सकती हैं। दोनों पाउडर को तेल में डालें और हल्की आंच में तेल को पकाएं। आप पाएंगी कि तेल कुछ देर में काल पड़ जाएगा। इस तेल को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद चाय की छलनी से इसे छान लें और फिर आप इसे एक शीशे के जार में भर लें। अब आप इसे तेल को बालों की जड़ो में हफ्ते में एक बार लगाएं और रात भर के लिए तेल को बालों में लगा रहने दें। इसके बाद आप दूसरे दिन बालों को शैंपू से वॉश कर सकती हैं।
नोट- इस बात का ध्यान रखें कि केवल एक बार यह तेल लगा लेने से आपके बाल काले उगना शुरू नहीं होंगे। बल्कि आपको हफ्ते में एक बार यह तेल लगाना होगा। इतना ही नहीं, जो बाल पहने से सफेद हैं, यह तेल उन्हें काला नहीं कर पाएगा। इस तेल का प्रयोग कर रही हैं, तो बालों में केमिकल बेस्ड हेयर कलर न लगाएं, वरना इस तेल का सारा प्रभाव व्यर्थ चला जाएगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।