सफेद बालों की दुश्मन है ये चीज, जैतून के तेल में मिलकर लगाने से हो सकता है फायदा

सफेद बालों की वजह से अगर आप भी परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक खास घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे।
image

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती का बहुत ध्यान रखती हैं। यही नहीं इनमें से कुछ महिलाएं तो ऐसी है, जो न सिर्फ अपने चेहरे की खूबसूरती को बल्कि अपने शरीर को सुंदर बनाने के लिए हर छोटी-छोटी चीजों का बहुत ध्यान रखती हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ अपने बालों को भी घना, लंबा और खूबसूरत बनाने की चाह रखती है। लेकिन सफेद बाल उनकी खूबसूरती को कम कर देते हैं, जिससे वे काफी परेशान रहती हैं।

सफेद बालों से पा सकती हैं राहत

1 - 2025-04-04T160314.669

अगर आप भी इन सफेद बाल की वजह से परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी चीज बताएंगे, जो सफेद बाल की दुश्मन साबित हो सकती है। आइए ब्यूटी एक्सपर्ट से जानते हैं सफेद बालों को कम करने के लिए कौन सा घरेलू उपाय फायदेमंद हो सकता है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी के मुताबिक ऐसी कई महिलाएं हैं, जो अपने सफेद बालों की वजह से काफी परेशान रहती हैं और उनसे छुटकारा पाने के लिए वह कई प्रयास करती है। कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे शैंपू और कंडीशनर भी खरीद कर लाती है। लेकिन अधिकतर महिलाओं को लाख कोशिश के बाद भी सफेद बालों से राहत नहीं मिलती है। ऐसे में आप एक घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:सफेद बालों को काला करने के लिए ट्राई करें सकते हैं कलौंजी और भृंगराज हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जाने फायदे

जैतून के तेल के साथ मिलाएं ये चीजें

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे बताया कि सफेद बाल कम करने के लिए आप एक कंटेनर में थोड़ा जैतून का तेल निकाल ले, अब इस तेल में थोड़ा आंवला पाउडर और मुल्तानी मिट्टी दोनों को अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को थोड़ी देर ढक कर रखें, उसके बाद इसे अपने बालों पर लगा लें। ध्यान रहे आपको इस पेस्ट को अपने बाल पर केवल 40 मिनट के लिए ही लगाना है। इसे ज्यादा देर लगने से आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

2 - 2025-04-04T160311.449

आप चाहे तो इस पेस्ट को अपने बाल पर लगाने से पहले अपने बालों को अच्छे तरीके से धो सकती हैं। जब भी आप अपने बालों पर इस पेस्ट का इस्तेमाल करें, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। क्योंकि हर किसी के बालों का प्रकार अलग-अलग होता है। ऐसे में कुछ महिलाओं को उसके इस्तेमाल से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:सफेद बालों के कारण चेहरे की सुंदरता हो गई है कम, तो इन टिप्स की मदद से करें हेयर केयर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP