herzindagi
mehndi designs pics

सगाई के मौके पर दुल्हन के हाथों की शोभा बढ़ाएंगी मेहंदी की ये 5 डिजाइंस

अपनी सगाई के लिए हाथों की मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं तो आपको एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2023-01-20, 12:52 IST

अवसर कोई भी हो, अगर परफेक्‍ट एथनिक लुक चाहिए तो केवल कपड़े और गहने पर ही नहीं हमें अन्‍य चीजों पर भी अवश्य ध्‍यान देना चाहिए। खासतौर पर मेकअप और मेहंदी भी आपकी अवसर के हिसाब से ही होनी चाहिए।

फिर अगर बात सगाई जैसे मौके की हो रही हो तो और भी ज्‍यादा सावधान रहना चाहिए। अक्‍सर सगाई और शादी की मेहंदी डिजाइन को लेकर हम कंफ्यूज हो जाते हैं और गलती कर बैठते हैं। इसलिए आज हम आपको सगाई के अवसर पर लगने वाली मेहंदी की कुछ डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप भी अपने हाथों पर लगवा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- बाजुओं पर लगाएं मेहंदी की 5 डिजाइंस

mehndi designs for engagement ceremony

सगाई की मेहंदी डिजाइन-1

आसान और जल्‍दी लगने वाली खूबसूरत मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो तस्‍वीर में दिखाई गई ये मेहंदी डिजाइन आप चुन सकती हैं। खासतौर पर अगर आपकी सगाई और शादी की डेट्स करीब हैं तो जाहिर है, आपको शादी की मेहंदी सगाई की मेहंदी से कुछ अलग ही रखनी होगी। इसके लिए आप केवल हथेली पर मेहंदी लगवाएं और बाकी हाथों पर आप सगाई के बाद मेहंदी लगवा सकती हैं। ऐसे में ऊपर दिखाई गई मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें- मिनटों में अपने हाथों पर लगा पाएंगी डॉटेड मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

mehndi designs for engagement

सगाई की मेहंदी डिजाइन-2

एक बार फिर हम आपको ऐसी मेहंदी डिजाइन दिखा रहे हैं, जो आप सगाई पर लगा सकती हैं और शादी में इस मेहंदी को अन्‍य डिजाइन से कंप्‍लीट कर सकती हैं। सगाई की मेहंदी अगर शादी की मेहंदी से हल्‍की रहेगी तो यह बेहतर रहेगा और आपको न्‍यू मेहंदी डिजाइन भी मिल जाएगी। इसलिए आपको पूरी हथेली को मेहंदी से भरने की जगह पर केवल आधी हथेली पर ही मेहंदी लगानी चाहिए। बाद में आप इसी मेहंदी डिजाइन को अन्‍य किसी डिजाइन की मदद से पूरा करवा सकती हैं और इसमें शादी की मेहंदी वाले डिजाइन को जुड़वा सकती हैं।

engagement mehndi price

सगाई की मेहंदी डिजाइन-3

अगर आपकी सगाई और शादी की डेट्स में अच्‍छा खास अंतर है तो आप हाथों में भरकर मेहंदी लगवा सकती हैं। मगर इस बात का ध्‍यान रखें कि सगाई की मेहंदी में आपको भूल से भी शादी वाली मेहंदी डिजाइन नहीं लगवानी चाहिए। इसलिए एक नजर आप ऊपर दिखाई गई तस्‍वीर पर डाल सकती हैं। आप चाहें तो हाथों में ज्यादा भरी-भरी मेहंदी लगाने के स्‍थान पर उसे कम मेहंदी से फिल करें।

mehndi designs for engagement bride

सगाई की मेहंदी डिजाइन-4

हाथों में भरी हुई मेहंदी लगानी है तो आजकल फूल पत्ती की बेल की जगह उसके चित्र ज्‍यादा मेहंदी की डिजाइन में नजर आ रहे हैं। आप तरह-तरह के फूल मेहंदी में बना कर उसे कंप्लीट कर सकती हैं। खासतौर पर अगर आप वास्‍तु या एस्‍ट्रोलॉजी में विश्वास रखती हैं तो मेहंदी में शुभ चिन्‍हों को जोड़ सकती हैं। आप फूल के साथ ही हाथी, चक्र आदि की डिजाइन भी मेहंदी में लगवा सकती हैं।

henna for hand

सगाई की मेहंदी डिजाइन-5

आप सगाई पर कंटेम्प्रेरी मेहंदी डिजाइन भी लगवा सकती हैं। आपको इंटरनेट पर इसकी एक नहीं अनेक डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी। आप इस तरह की डिजाइन से पूरे हाथों को भर भी सकती हैं और चाहें तो लाइट मेहंदी डिजाइन भी लगवा सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: mehandi_for_girls_1/instagram page

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।