herzindagi
latest designs of arabic mehndi

बहुत सिंपल हैं अरेबिक मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, आप भी करें ट्राई

अगर आप मेहंदी लगवाने के लिए लेटेस्ट डिजाइन तलाश रही हैं तो यकीनन यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।  
Editorial
Updated:- 2022-12-19, 20:57 IST

मेहंदी हमारे सोलह श्रृंगार का एक अहम हिस्सा है। इसलिए कोई शादी हो, त्योहार हो या फिर पार्टी मेहंदी के बिना सब अधूरा-सा लगता है। हालांकि, एक वक्त था जब सिर्फ शादीशुदा महिलाओं या दुल्हन को ही मेहंदी लगाई जाती थी, लेकिन अब हम कुंवारी लड़कियों को भी मेंहदी लगाना काफी पसंद है।

मेहंदी लगाने से हाथ बेहद सुंदर लगते हैं। हालांकि, हर बार यह संभव नहीं होता है कि बाजार जाकर ही मेहंदी लगवाई जाए। ऐसे में क्या आप भी निराश हो जाती हैं कि अब आपके हाथ खाली रहेंगे। अब आपको ऐसा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि आज हम आपके लिए बेहद आसान अरेबिक मेहंदी के डिजाइंस लेकर आए हैं, जिसे आप नए वर्ष के फेस्टिवल पर लगा सकती हैं।

आप यकीनन सोच रही होंगी कि अरेबिक मेहंदी डिजाइन ही क्यों? तो आपको बता दें कि इस बार अरेबिक मेहंदी के डिजाइंस काफी फेमस हैं, जिसे काफी समय से पसंद किया जा रहा है। अगर आप अपने हाथों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो यकीनन यह डिजाइन आपको पसंद आएंगे।

फ्रंट हैंड अरेबिक मेहंदी डिजाइन

Front hand arbic mehndi designs

वैसे तो आपको कई तरह के मेहंदी के डिजाइन मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप कुछ डिफरेंट तलाश रही हैं तो यकीनन मुगल वास्तुकला से प्रेरित अरेबिक डिजाइन सेलेक्ट कर सकती हैं। यह डिजाइन बेल, जाल और मंडला आर्ट के साथ हाथों पर लगाया जाता है जैसे- अपने हाथों की उंगलियों पर जाल और बीच में बेल और मंडला आर्ट को मुगलाई वास्तुकला यानि बारीक शैली में डिजाइन किया जाता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-Year Beginner 2023: आने वाले वर्ष के तीज-त्‍यौहारों पर आप भी लगा सकती हैं मेहंदी की ये डिजाइंस

अगर आप पहली बार अपने हाथों पर खुद से मेहंदी लगा रही हैं तो आपके लिए यह डिजाइन काफी आसान होगा। उगंली पर या पूरे हाथ पर आधे में पत्ती बना लें। फिर बीच में छोटा-सा फूल बना लें। इस डिजाइन को आप बैक और फ्रंट दोनों तरफ लगा सकती हैं। इसके लिए आपको कीप को मोटा काटना होगा,क्योंकि पतली पत्तियां अच्छी नहीं लगेगी।

अरेबिक चेन मेहंदी डिजाइन

Arabic Chain Mehndi Designs

अरेबिक चेन मेंहदी डिजाइन भी आपके हाथों को खूबसूरत लुक देती है और यह काफी ट्रेंडी भी नजर आती है। अगर आपको हाथों में बहुत भरी-भरी मेहंदी डिजाइन नहीं लगानी है, तो आपको चेन मेहंदी डिजाइंस का चुनाव करना चाहिए।

पहली बात तो यह है कि यह बहुत जल्‍दी लग जाती हैं और चेन के साथ-साथ आप झूमर बनाकर इसे ट्रेडिशलनल लुक भी दे सकते हैं। साथ ही, आप इसमें अरेबिक ब्रेसलेट पैटर्न को भी फॉलो कर सकती हैं। यकीनन ये आपके हाथों को क्लासी बनाने का काम करेगा।

अरेबिक फूल मेहंदी डिजाइन

Arbic flower mehndi designs

फूल-पत्‍ती की बेल डिजाइन वाली मेहंदी का ट्रेंड तो हमेशा ही रहता है, मगर अब कैरी और फूल की ब्रॉड डिजाइंस काफी देखने को मिल रहे हैं। अधिकतर आपको इस तरह की मेहंदी डिजाइंस में कमल और गुलाब के फूल देखने को मिलेंगे, लेकिन अरेबिक फूल-पत्ती का लेटेस्ट डिजाइन ट्राई करें।

बता दें कि आप इस अरेबिक फूल मेहंदी की खूबसूरत डिजाइंस शादी विवाह के अवसर के साथ-साथ होली या ईद पर भी लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइंस के साथ-साथ आप बेल, फूल पत्‍ती और चेक डिजाइंस को क्‍लब करके इसे और भी सुंदर बना सकती हैं।

पैस्ले मेहंदी डिजाइन

Pistol arbic mehndi designs

डिजाइन कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता है क्योंकि अरबी में ये शैली सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, जिसे आप फुल या फिर हाफ हैंड पर ट्राई कर सकती हैं। हालांकि, आपको इसमें कई तरह की शैली मिल जाएंगी, लेकिन लोकप्रिय डिजाइन हमेशा एक उंगली की नोक से शुरू होता है और उंगली से हाथ तक तिरछा जाता है। कई शैली में ये डिजाइन हाथ की कलाई तक भी जाता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-बहुत सिंपल हैं मेहंदी के ये डिजाइन्स, आप खुद भी कर सकती हैं ट्राई

इस शैली में आपको मेहंदी के कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, जिसमें आप फुल हैंड फ्रंट और बैक के डिजाइन अपनी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं। अगर आप कुंवारी लड़की हैं तो आप सिंपल डिजाइन को सेलेक्ट करें। वहीं, अगर आप शादीशुदा महिला हैं, तो आप थोड़े हैवी डिजाइन सेलेक्ट करें।

आप छोटे-छोटे फ्लावर डिजाइन या बारीक शौली का डिजाइंस को भी सेलेक्ट कर सकती हैं। ये यकीनन आपके हाथ में चार-चांद लगाने का काम करेगा। अगर आपको कोई और अरेबिक मेहंदी डिजाइन के बार में पता है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

उम्मीद है कि आपको अरेबिक मेहंदी के ये सिंपल डिजाइन पसंद आए होंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Shutterstock and Google Imgaes)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।