herzindagi
easy mehndi designs

बहुत सिंपल हैं मेहंदी के ये डिजाइन्स, आप खुद भी कर सकती हैं ट्राई

हर तीज-त्यौहार पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। इसलिए महिलाएं हाथ-पैर पर मेहंदी जरूर लगवाती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-11-22, 17:00 IST

मेहंदी बालों से लेकर हाथों तक में लगाई जाती है। यही नहीं भारत में शादी के दौरान मेहंदी रस्म भी निभाई जाती है। यह रस्म दुल्हनों के लिए बेहद स्पेशल होती है। साथ ही सभी तीज-त्यौहार में चाहे वह छोटा हो या बड़ा, मेहंदी लगाने का रिवाज हमेशा निभाया जाता है। मेहंदी लगाने से हाथ बेहद सुंदर लगते हैं। हालांकि, हर बार यह संभंव नहीं होता है कि बाजार जाकर ही मेहंदी लगवाई जाए। ऐसे में क्या आप भी निराश हो जाती हैं कि अब आपके हाथ खाली रहेंगे। अब आपको ऐसा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि आज हम आपके लिए बेहद आसान मेहंदी के डिजाइन्स लेकर आए हैं।

मेहंदी का महत्व

मेहंदी सोलह श्रृंगार का अहम हिस्सा है। कहा जाता है कि मेहंदी का रंग जितना गाढ़ा होता है, आपका पार्टनर आपसे उतना ही अधिक प्यार करता है। इसके साथ ही यह सास और बहु के बीच के प्रेम का भी प्रतीक है। भारत में मेहंदी लगाने का चलन नया नहीं है। इसका संबंध वैदिक काल से है।

लीफ मेहंदी डिजाइन

leaf mehndi designsयह कहा जा सकता है कि बिना पत्तियों के मेहंदी डिजाइन पूरा नहीं हो सकता है। इसलिए मेहंदी में फूल के साथ-साथ पत्तियां भी बनाई जाती हैं। अगर आप पहली बार अपने हाथों पर खुद से मेहंदी लगा रही हैं तो आपके लिए यह डिजाइन काफी आसान होगा। उगंली पर या पूरे हाथ पर आधे में पत्ती बनाएं फिर बीच में छोटा सा फूल बना लें। इस डिजाइन को आप बैक और फ्रंट दोनों तरफ लगा सकती हैं। इसके लिए आपको कीप को मोटा काटना होगा,क्योंकि पतली पत्तियां अच्छी नहीं लगेगी।

इसे भी पढ़ें:फुल हैंड मेहंदी के ये डिजाइंस देखने में लगते हैं बेहद खूबसूरत

वी मेहंदी डिजाइन

v mehndi designsवी एक ऐसा लेटर है, जिसका उपयोग हेयर कट से लेकर ब्लाउज डिजाइन तक में होता है। इसी तरह आप वी लेटर की मदद से मेहंदी भी लगा सकती हैं। फोटो में दिखाया गए डिजाइन में कलाई की तरफ 2-3 वी बनाए गए हैं। इसके बाद ऊपर आप फूल बन सकती हैं या डॉट बनाकर लाइन से सर्कल में कवर करें। यही डिजाइन को अपनी उंगलियों पर भी बनाएं। इस तरह की मेहंदी लगाने से आपका हाथ भरा-भरा दिखने लगेगा। (केरी मेहंदी डिजाइंस)

इसे भी पढ़ें:Jewellery Mehndi Designs: फ्लोरल मेहंदी के अलावा इस बार ट्राई करें ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन

फ्लोरल ब्रेसलेट डिजाइन

फूल देख आंखों को सुकून मिलता है। फूल डिजाइन जिस भी चीज पर बना हो, वह चीज बेहद खूबसूरत लगती है। खासतौर पर मेहंदी में फ्लोरल डिजाइन को जमकर पसंद किया जाता है। यह डिजाइन बनाने में काफी आसान होता है। क्या आप हाथों में ब्रेसलेट पहनना पसंद करती हैं? आप ब्रेसलेट को खरीदने की बजाय डिजाइन बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कलाई पर लाइन्स बनानी होगी। इसके बाद बीच में गोल आकार बना लें। फिर एक सीधी लाइन खीचें और बीच में टिकली या फूल डिजाइन बना लें।

यह बातें भी जानना है जरूरी

  • मेहंदी की कीप को सही तरह से काटना बेहद जरूरी होता है। अगर कीप मोटी कट गई तो मेहंदी सही तरह से नहीं लग पाएगी। हालांकि, कीप कितनी काटनी है यह डिजाइन पर भी निर्भर करता है। यानि कुछ मेहंदी डिजाइन पतले अच्छे लगते हैं।
  • आप आसानी से मेहंदी डिजाइन बना पाएं, इसके लिए आप पहले पेन से हाथों पर डिजाइन बना सकती हैं। इससे आपको मेहंदी लगाने में परेशानी कम होगी।
  • अगर आप खुद से मेहंदी लगाना सीख रही हैं तो बारीक की जगह मोटे डिजाइन्स से शुरुआत करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।