लगभग हम सभी लोगो को मेहंदी लगाना बहुत पसंद होता है। जिसके लिए हम सभी इंटरनेट पर भी मेहंदी डिजाइन को सर्च करते रहते हैं। मेहंदी को महिलाओं के सोलह श्रृंगार में भी गिना जाता है। इसके साथ ही इसे सुहाग की निशानी माना जाता है। ऐसे में हम सब को तुरन्त मेहंदी लगाना पसंद है। आजकल गुलाब मेहंदी काफी ट्रेंड में है। इसे शादी सुदा महिलाओं से लेकर कम उम्र की लड़कियां भी आसानी से लगा सकती हैं, इसलिए चलिए आज हम आपको दिखाएंगे रोज मेहंदी के कुछ सिंपल डिजाइन जिन्हें आप आसानी से लगा सकती है।
अगर आप भरी-भरी मेहंदी लगाना पसंद करती हैं, तो आप इस मेहंदी डिजाइन को आसानी से लगा सकती हैं। ये डिजाइन बनाने में बिल्कुल सिंपल है। इसके साथ ही यह देखने में बेहद प्यारा लुक दे रहा है। इसको लगाने के लिए आप सबसे पहले हाथ में रोज फूल की डिजाइन बना लें। इसके बाद बाकी जगह में मेहंदी से भर दें। फूल के अंदर की ओर आप टूथपिक की मदद से शेड बना सकती हैं। इसके साथ ही आप फूल को अन्दर की ओर से डबल लेयर भी दे सकती हैं। (मेहंदी की आसान डिजाइन )
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी से लेकर दीपिका पादुकोण तक की मेहंदी डिजाइंस से आप ले सकती हैं आइडिया
अगर आप जाल डिजाइन में कुछ ट्राई करना चाहती हैं तो आप इस रोज जाल डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं। आप जाल डिजाइन को फ्रंट के साथ - साथ बैक हैंड पर भी लगा सकती हैं। इसके लिए आप बड़े और छोटे फूल के साथ जाल डिजाइन को क्लब करके कंप्लीट कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: 10 मिनट में हाथों पर लग जाएंगी ये 5 मेहंदी डिजाइन
अगर आप मेहंदी में कुछ यूनिक डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो आप ये तो लेयर रोज मेहंदी की ये बेल डिजाइन लगा सकती हैं। इसके लिए आप आपको केवल हाथ पर छोटे-छोटे रोज को बेल पैटर्न में बनाना होगा। इसको आप सारी उंगलियों पर भी लगा सकती हैं।
आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन में वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल रोज फूल डिजाइन की चौड़ी बेल बना सकती हैं, लेकिन आप चाहें तो केवल एक-दो उंगलियों पर भी यह डिजाइन बना सकती हैं। हाथों की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए आप नेल पेंट जरुर लगाएं।(बेल मेहंदी डिजाइन)
चेन डिजाइन आजकल काफी चलन में है। ये देखने में थोड़ी स्टाइलिश और इंट्रेस्टिंग लगती है। आप इस डिजाइन को फ्रंट और बैक हाथ के दोनों तरफ लगा सकती हैं। इस तरह का डिजाइन ज्यादातर यंग जनरेशन की लड़कियां लगाना पसंद करती हैं। अगर आप कुछ मॉडर्न और मिनिमल डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती है तो ये रोज चेन डिजाइन आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुडी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
photo credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।