भारतीय रसोई में कई तरह की अलग-अलग दालों को पकाया जाता है। दाल के बिना खाने की थाली को भी अधूरा माना जाता है। सभी का स्वाद भी अलग होता है। साथ ही सभी दालों के फायदे भी अलग होते हैं। सभी दालें शारीरिक स्वास्थ के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक होती हैं।
मसूर की दाल में त्वचा का फायदा पहुंचाने वाले जरूरी मिनरल्स, विटामिंस, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि मौजूद होते हैं। यह त्वचा में कसाव लाने के साथ ही उसे ब्राइट भी बनाती है। आप इसे खाने के साथ-साथ इसके फेस पैक्स भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
चलिए कुछ आसान और फायदेमंद मसूर दाल के होममेड फेस पैक्स हम आपको बताते हैं।
आपको अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करना है, स्किन पोर्स का साइज कम करना है या फिर त्वचा में कसाव लाना है। आप दूध और मसूर की दाल का फेस पैक बना कर यूज कर सकती हैं। इतना ही नहीं अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो भी यह फेस पैक आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा।
इसे जरूर पढ़ें: Shahnaz Husain Tips: सौंफ के इस्तेमाल से त्वचा को बनाएं ग्लोइंग और यूथफुल
बादाम का तेल त्वचा के लिए कितना फायदेमंद यह हर कोई जानता है। अगर आपकी त्वचा पर काले धब्बे हैं या फिर टैनिंग हो रही हैं तो आप बादाम के तेल के साथ मसूर की दाल का पेस्ट मिक्स करके लगाएं। आपको इससे बहुत अधिक फायदा मिलेगा। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल भी मिक्स कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: मुंहासे,टैनिंग दूर करने के साथ चेहरे पर ग्लो लाते हैं उड़द दाल से बने ये 3 फेस पैक्स
त्वचा का रंग जो जन्म से होता है उसे कभी भी बदला नहीं जा सकता है। हां उसमें थोड़ी ब्राइटनेस और ग्लो जरूर लाया जा सकता है। वहीं उम्र के बढ़ने के साथ त्वचा में आए ढीलेपन को भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको घर पर ही चंदन, संतरे के छिलके और मसूर की दाल का फेस पैक तैयार कर लेना चाहिए।
वैसे तो यह सभी फेस पैक बेहद फायदेमंद हैं। मगर, अपनी त्वचा के टेक्सचर के मुताबिक आप इनका इस्तेमाल करें। यदि आपकी त्वचा बहुत अधिक सेंसेटिव है तो आपको इन पैक्स को यूज करने से पहले विशेषज्ञों की राय जरूर लेनी चाहिए।
यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।