herzindagi
using heated eyelash curler beauty

Heated eyelash curler का इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप heated eyelash curler का इस्तेमाल कर रही हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2020-05-06, 08:30 IST

आंखों को बेहद ब्यूटीफुल और ड्रामेटिक लुक देने में आईलैश का एक अहम् रोल होता है। अगर आईलैश को कर्ल ना किया जाए तो मस्कारा अप्लाई करने के बाद भी आपको वह परफेक्ट लुक नहीं मिलता, जो वास्तव में मिलना चाहिए। आईज को कर्ल करने के लिए वैसे तो मार्केट में आईलैश कर्लर मिलते हैं। लेकिन साधारण आईलैश कर्लर से आईलैश को कर्ल करने पर वह कुछ ही देर में पहले की तरह हो जाती है। इसलिए अधिकतर लड़कियां हीटेड आईलैश कर्लर को अप्लाई करना पसंद करती हैं, क्योंकि इस तरह आईलैशेज काफी देर तक कर्ल रहती हैं। हालांकि हीटेड आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप हीटेड आईलैश कर्लर को सही तरह से इस्तेमाल नहीं करतीं तो इससे आपकी आईलैशेज को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं हीटेड आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें ध्यान-

चुनें सही कर्लर

using heated eyelash curler INSIDE

आईलैश कर्लर के इस्तेमाल से पहले जरूरी है कि आप सही कर्लर का चयन करें। मार्केट में कई तरह के हीटेड आईलैश कर्लर मिलते हैं। ऐसे में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक आईलैश कर्लर को चुनते समय आपको अपनी आईलैश की जरूरत पर ध्यान देना होगा। मसलन, अगर आप अपने आईलैश को अपलिफ्ट करते हुए एक नेचुरल लुक चाहती हैं तो आपको Wand-style curlers को चुनना चाहिए। वहीं अगर आप अधिक इंटेस C कर्ल लुक चाहती हैं तो आपको clamp-style heated curler हीटेड आईलैश कर्लर का चयन करना चाहिए। इसी तरह Wand-style curlers को आप मस्कारा अप्लाई करने के बाद इस्तेमाल कर सकती हैं, जबकि clamp-style heated curler को मस्कारा लगाने से पहले यूज किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Eye Exercises: आंखों की ये '10 एक्‍सरसाइज' रोजाना करेंगी तो जल्‍द उतर जाएगा आपका चश्‍मा

 


लैशेज को करें रेडी

अगर आप हीटेड आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करती हैं तो यह जरूरी है कि पहले आप अपनी लैशेज पर अतिरिक्त ध्यान दें। इसके लिए आप पहले अपनी लैशेज को क्लीन करें और उसके पूरी तरह सूखने के बाद ही लैशेज पर हीटेड आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करें। दरअसल, अगर आपकी लैशेज गीली या नम होगी तो इससे कर्लर अधिक प्रभावी तरीके से काम नहीं करेगा और आपकी लैशेज फिर से वापिस अपने आकार में आ जाएगी।

चेक करें तापमान

using heated eyelash curler INSIDE

हीटेड आईलैश कर्लर को लड़कियां इन दिनों काफी पसंद कर रही हैं, क्योंकि यह आपके लैशेज के कर्ल लुक को लंबे समय तक यूं ही बनाए रखती हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर कर्लर का अधिक तापमान आपकी लैशेज को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आप हीटेड आईलैश कर्लर का इस्तेमाल कर रही हैं तो पहले उसके टेंपरेचर को जरूर चेक करें। इसके लिए आप आईलैश कर्लर को पहले अपने फिंगरटिप पर हल्के से टैप करें। इससे आपको यह पता चलेगा कि वास्तव में आईलैश कर्लर कितना गर्म है और इससे आपकी लैशेज के जलने या किसी तरह का नुकसान होने की संभावना तो नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: ये 4 गलत आदतें आंखों को पहुंचा सकती हैं नुकसान, एक्सपर्ट से जानिए देखभाल के तरीके

 


तीन बार करें प्रेस

हीटेड आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करते समय कर्लर को ओपन करके होल्ड करें। इसे आगे और पीछे की गति में तब तक घुमाएं जब तक आप लैश लाइन के करीब न हो जाएं। इलेक्ट्रॉनिक लुक क्रिएट करने के लिए आप इसे धीरे से तीन बार प्रेस करें। हालांकि आप हीटेड आईलैश कर्लर का ओवरयूज करने से बचें। आप चाहें तो इसे दिन में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन इससे अधिक बार नहीं। आखिरी में आप इसे वॉल्यूमाइज़िंग मस्कारा के साथ लॉक करना न भूलें।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी से।

Image Credit:(@freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।