जब भी मेकअप की बात होती है तो उसमें आंखों का एक अहम् रोल होता है। अगर आई मेकअप अच्छी तरह किया जाए तो इससे पूरा लुक ही बदल जाता है। वैसे तो आईमेकअप करते समय हम आईशैडो से लेकर आईलाइनर तक लगाती हैं। लेकिन एक सबसे महत्वपूर्ण स्टेप होता है, जिसे हम सभी मिस कर देती हैं और वह है आईलैशेज को कर्ल करना। आपको भले ही यह महत्वपूण ना लगे, लेकिन यह पूरी तरह आपकी आंखों का रूप बदल देती है।
इतना ही नहीं, अगर आंखों का मेकअप नहीं करना है, लेकिन फिर भी आंखों को खूबसूरत भी दिखाना है तो आंखों के आइलैशेज़ को कर्ल करना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। कुछ लड़कियां आईलैशेज को कर्ल इसलिए भी नहीं करतीं क्येंकि उन्हें वह लुक नहीं मिलता, जैसा वह वास्तव में चाहती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि वास्तव में ऐसा क्यों होता है।
इसे भी पढ़ें-अगर आजमाएंगी ये 5 टिप्स तो आंखों की रोशनी और खूबसूरती रहेगी बरकरार
नहीं न, वास्तव में आईलैशेज को कर्ल करते समय हम कुछ ऐसी छोटी-छोटी मिसटेक्स कर बैठते हैं, जिससे आपको परफेक्ट लुक नहीं मिलता। तो चलिए जानते हैं इन गलतियों के बारे में-
लैशेज को बाद में कर्ल करना
यह गलती हम सभी कर बैठती है। पहले हम बेस मेकअप करती हैं और फिर आईमेकअप के बाद आईलैशेज को कर्ल करती हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आपको कभी भी आईमेकअप में परफेक्ट लुक नहीं मिलता। वास्तव में आपको बेस मेकअप शुरू करने से पहले ही लैशेज को कर्ल करें। ऐसा करने का लाभ यह होता है कि इससे आपकी आंखे ओपनअप होती हैं और आंखों की शेप के अनुसार ही सही तरह से आईमेकअप कर पाती हैं।
लैशेज को कर्ल करने से पहले मस्कारा लगाना
आईमेकअप के दौरान मस्कारा अप्लाई करना एक अहम् स्टेप होता है। लेकिन अगर आप मस्कारा अप्लाई करने के बाद लैशेज को कर्ल करती हैं तो आप बहुत बड़ी भूल कर रही हैं। यह आपकी लैशेज को sticky बना देता है। साथ ही आईलैशेज टूल से मस्कारा बाहर निकलता है, जिससे पूरा आईमेकअप खराब हो जाता है।
इसलिए हमेशा अपनी लैशेज को पहले कर्ल करें और फिर काजल लगाएं। कर्ल की हुई लैशेज में अगर मस्कारा अप्लाई किया जाए तो इससे आपके कर्ल बेहद खूबसूरत नजर आएंगे।
बहुत अधिक जोर लगाना
आंखों के लैशेज को अच्छे से कर्ल करने के लिए कुछ लड़कियां कर्लर का इस्तेमाल करते समय बहुत अधिक जोर लगाती हैं। लेकिन बहुत अधिक बल लगाना या बहुत जोर से आईलैशेज कर्लर का इस्तेमाल करने से वह आपकी लैशेज को तोड़ सकता है या उन्हें बाहर निकाल सकता है।
इसलिए आप हमेशा कर्लर का इस्तेमाल आराम से करें। इसे बाहर की तरफ खींचने की जगह उपर की तरफ प्रेशर दें। साथ ही आप यह भी सुनिश्चित करें कि आप हमेशा अच्छी क्वालिटी के कर्लर का इस्तेमाल करें।
आईलैशेज कर्लर को गर्म ना करना
कुछ लड़कियां अक्सर यह शिकायत करती हैं कि आईलैशेज कर्लर का इस्तेमाल करने के बाद भी उन्हें वह लुक नहीं मिलता, जो उन्हें चाहिए होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम उसे सही तरह से इस्तेमाल नहीं करते। आईलैशेज कर्लर को इस्तेमाल करने की भी ट्रिक होती है और अगर उसी ट्रिक की मदद से आईलैशेज कर्लर का इस्तेमाल किया जाए तो इससे आपकी लैशेज बेहद खूबसूरत लगती हैं।
इसे भी पढ़ें-अगर पहली बार खरीद रही हैं नकली आईलैशेज, तो इस टिप्स को जरूर करें फॉलो
इसके लिए आप पहले आईलैशेज कर्लर को हल्का गर्म करें। आप ब्लो-ड्रायर की मदद से उसे हल्का गर्म कर सकती हैं। जब आप कर्लर को हल्का गर्म करके अप्लाई करती हैं तो इससे ना सिर्फ बाल अच्छी तरह कर्ल होते हैं, बल्कि यह कर्ल को लंबे समय तक लॉक करके रखता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों