जानिए कर्ली हेयर के लिए किस तरह फायदेमंद है Plopping Technique

अगर आप अपने कर्ली हेयर्स को आसानी मैनेज करना चाहती हैं तो आपको Plopping Technique का इस्तेमाल करें। इससे आपको कई लाभ मिलते हैं।

plopping technique beneficial curly hair ideas

कर्ली हेयर देखने में देखने में यकीनन काफी अच्छे लगते हैं और इसलिए अधिकतर महिलाओं अपने बालों को कर्ली लुक देने के लिए हेयर कर्लर का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन जिन महिलाओं के हेयर्स नेचुरली कर्ली होते हैं, उनके लिए कभी-कभी यह एक मुसीबत बन जाते हैं, क्योंकि इस तरह के हेयर्स को अलग से केयरिंग की जरूरत होती है। साथ ही कर्ल लुक को बनाए रखने के लिए कर्ली हेयर गर्ल्स को काफी मेहनत करनी पड़ती है। अगर कर्ली हेयर की सही तरह से देखभाल ना की जाए तो इससे ना सिर्फ बाल रूखे होकर अजीब दिखने लगते हैं, बल्कि उनके हेयर्स का कर्ल लुक भी खराब हो जाता है, जिससे उनका पूरा लुक ही बिगड़ जाता है।

हालांकि,अगर आप इन सभी परेशानियों से बचना चाहती हैं और बेहद ही मिनिमम केयरिंग के जरिए अपने बालों का ख्याल रखना चाहती हैं तो ऐसे में आपको प्लापिंग टेक्नीक का सहारा लेना चाहिए। यह टेक्नीक खासतौर से कर्ली हेयर को लाभ पहुंचाती है। तो चलिए जानते हैं क्या है प्लापिंग टेक्नीक और कर्ली हेयर्स को इससे किस तरह होता है लाभ-

इसे भी पढ़ें:केवल कर्ली बालों वाली महिला ही समझ सकती है कर्ली बालों की समस्या

यह है प्लापिंग तकनीक

plopping technique beneficial curly hair inside

प्लापिंग वास्तव में एक हेयर रैपिंग तकनीक है, जिसकी मदद से हेयर्स के कर्ल लुक को आसानी से सिक्योर किया जा सकता है। इसके लिए आप एक कॉटन टीशर्ट कुर्सी पर बिछाएं। इसके बाद अपने गीले बालों को उल्टा करके टीशर्ट के उपर रखें और फिर टी-शर्ट का एक सिरा अपने सिर के उपर रखें। अब आप स्लीव्स की साइड को फोरहेड के उपर से रैप करके पहले वाले सिरे को इसमें जोड़ें और फिर सिर के उपर से रैप करके फ्रंट की तरफ से बांधें।

होते हैं कई लाभ

plopping technique beneficial curly hair inside

प्लापिंग तकनीक से कर्ली हेयर्स को कई लाभ होते हैं। मसलन, कर्ली हेयर्स को सुखाने के लिए कभी भी ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे बाल काफी रूखे हो जाते हैं। ऐसे में आप प्लापिंग तकनीक के इस्तेमाल से बालों में मौजूद अतिरिक्त पानी को आसानी से सोख सकती हैं। बस आप एक टी-शर्ट लेकर यह तकनीक अपनाएं। दस मिनट बाद इसे खोल दें और फिर दूसरी सूखी टीशर्ट से दोबारा बालों को रैप करें।

हर रात सोने से पहले आपको प्लापिंग तकनीक के जरिए ही बालों को बांधना चाहिए। इससे आपके नेचुरल कर्ल्स लुक बरकरार रहता है। अगर आप ऐसा नहीं करतीं तो अगली सुबह कर्ली हेयर काफी उलझे होते हैं, जिन्हें सुलझाने में काफी समय व मेहनत खर्च होती है। इतना ही नहीं, बालों को सुलझाने में काफी दर्द भी होता है।

plopping technique beneficial curly hair inside

इसके अलावा वाटर वेट और हेयर्स में अप्लाई करने वाले प्रॉडक्ट अक्सर घुंघराले बालों को elongate कर सकता है, जिसके कारण आपका नेचुरल कर्ली लुक खराब हो सकता है। लेकिन अगर आप प्लापिंग तकनीक को अपनाती हैं तो इससे कर्ल्स नीचे की तरफ खिंचते नहीं है, जिसके कारण उनके लुक को किसी तरह का नुकसान नहीं होता।

इसे भी पढ़ें:सोते हुए कर्ल्स को करना है प्रोटेक्ट, इन आसान टिप्स का लें सहारा

plopping technique beneficial curly hair inside

यह तो हम सभी जानती हैं कि गीले बाल देखने में कितने अच्छे लगते हैं। लेकिन समस्या तब उत्पन्न होती है, जब यह सूखना शुरू कर देते हैं। एखासतौर से, कर्ली हेयर्स में तो फ्रिजीनेस की समस्या उत्पन्न होती है। लेकिन अगर आप इस फ्रिजीनेस से बचना चाहती हैं तो बालों को सुखाने के लिए प्लापिंग तकनीक को यूज करें। इसके अलावा इस तकनीक का इस्तेमाल करने से बाल सूख जाने के बाद आपको उन्हें सुलझाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

यकीनन इस लेख को पढ़ने के बाद आपके लिए अपने कर्ल्स लुक को बरकरार रखना आसान हो जाएगा। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@matrix,curlsandbeautydiary.com,garnierusa.com)
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP