मेरे थोड़े से कर्ली बाल हैं। उन्हीं को संवार कर रखने में मेरी नींद हराम हो जाती है। पता नहीं जिन महिलाओं के कर्ली बाल होते होंगे उन्हें क्या-क्या परेशानी होती होगी?
क्योंकि मैं कितना भी बालों को संवार कर ऑफिस चले जाऊं, लोगों को लगता है कि मैं सोकर उठी हूं। मेरे राघव सर ने तो एक बार मेरी एक कलीग को बोल भी दिया था कि 'अरे इसे बोलो थोड़ा सा बाल-वाल झाड़कर आने के लिए औऱ चोटी बनाकर आने के लिए।'
हद है। मैं रोज दोगुनी मेहनत करती हूं बाल झाड़ने में, फिर भी लोगों को लगता है कि मैं सोकर उठकर आ जाती हूं। कॉलेज में तो लड़के मेरा खूब मजाक उड़ाते थे। मेरी तरह हर उस लड़की का मजाक उड़ता था जिनके कर्ली बाल हैं।
जिन लड़कियों के कर्ली बाल होते हैं वे ही केवल समझ सकती हैं कि कर्ली बाल रखना कोई आसान काम नहीं है। कर्ली बाल को मेंटेन रखना भी बहुत मुश्किल काम है। कर्ली हेयर्स को धोने से लेकर कंघी करने तक में मुश्किल होती है। आइए आज जानते हैं कि कर्ली बालों वाली लड़कियों कोक्या मुश्किल होती है।
कर्ली बाल वाली लड़कियां जब सोकर उठती हैं तो उनके बाल देखने लायक होते हैं। बाल इतने ज्यादा मेस हुए रहते हैं कि वो खुद आईना देखकर उठ जाएंगी।
Read More: हेल्दी और शाइनिंग बालों के लिए आज से लें बालों के लिए केराटिन ट्रीटमेंट
कर्ली बाल बहुत जल्दी ड्राय हो जाते हैं। ऐसे में इन बालों के लिए अच्छे प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन अच्छे प्रोडक्ट्स तो खूब महंगे आते हैं। इसलिए तो... कर्ली बालों वाली लड़कियों के सारे पैसे मेकअप में नहीं बल्कि शेम्पू और कंडीशनर में खर्च होते हैं।
सबसे ज्यादा मुश्किल होती है कर्ल बालों को सुलझाने में। कर्ली बालों को सुलझाना अपने आप में सबसे बड़ा मुश्किल काम है। ऑफिस जाने के लिए जब बाल झाड़ते हैं तो बालों को झाड़ने के लिए अलग से दस से पंद्रह मिनट देने पड़ते हैं।
जब पार्टी में जाने के लिए कोई हेयरस्टाइल बनाते हैं तो हाथों की अच्छी-खासी एक्सरसाइज हो जाती है। हेयरस्टाइल बनाते-बनाते हाथों में दर्द दे जाता है लेकिन हेयरस्टाइल परफेक्ट नहीं बनता।
Read More: हर तरह के scalp और बालों की समस्या को इन घरेलु उपायों से कहिये bye-bye
कर्ली बालों को संभालने के लिए ढेर सारे हेयरक्लिप्स की ज़रूरत पड़ती है। फिर भी बाल इधर-उधर से निकलते रहते हैं।
और सबसे ज्यादा मजाक उड़ता है डांस करने के बाद। पार्टी में डांस करने तक ठीक है। लेकिन जब डांस करके रुक जाते हैं तो फिर मजाक बनना शुरू हो जाता है।
लेकिन जो भी हो, कर्ली बाल सुंदर तो खूब लगते हैं। इनमें अलग ही लुक आता है। इसलिए तो हर कोई कर्ली बालों की दुआ मांगता है। लेकिन ऐसा नहीं है। इसलिए जब कोई बोलती है कि 'यू आर लकी यू हैव ब्यूटीफल कर्ली हेयर्स।' तब तो बहुत ज्यादा गुस्सा आता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।