घुंघराले बालों की केयर करना आसान नहीं होता, क्योंकि इन्हें सुलझाने में भी काफी ध्यान देने की जरूरत होती है। घुंघराले बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाना सामान्य बालों की तुलना में थोड़ा सा मुश्किल होता है, लेकिन अगर कर्ली हेयर्स की अच्छी देखभाल की जाए तो ये गजब के आकर्षक दिखते हैं। मेरे बाल कर्ली हैं और मेरे बालों की खूबसूरती को हमेशा ही नोटिस किया जाता है। कर्ली बालों को अगर सॉफ्ट बनाया जा सके तो आधी प्रॉब्लम वहीं सॉल्व हो जाती है, क्योंकि बाल सुलझाना ही सबसे बड़ा टास्क है। कर्ली बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी उन्हें शैंपू से धोने के बाद कंडिशनर के इस्तेमाल की भी जरूरत होती है। आजकल बाजार में कई तरह के कंडिशनर उपलब्ध हैं, जो बालों को सॉफ्ट और हेल्दी बनाए रखने का दावा करते हैं। लेकिन बाजार के कंडिशनर में कैमिकल्स भी होते हैं, जो स्केल्प में रह जाने पर बालों को नुकसान भी पहुंचाते हैं। अगर आप अपने बालों के लिए सेफ कंडिशनर चाहती हैं तो घर पर इसे आसानी से बना भी सकती हैं। आज मैं आपको बताने जा रही हूं कर्ली हेयर्स को सॉफ्ट रखने के लिए घर पर आसानी से तैयार हो जाने वाले हेयर कंडिशनर के बारे में, जिससे घुंघराले बालों की देखरेख हो जाएगी आसान। तो आइए जानते हैं इस कंडिशनर को घर पर बनाने का तरीका-
कंडिशनर से बालों को बनाएं मजबूत
घर पर कंडिशनर बनाने के लिए कोकोनट मिल्क काफी अच्छा होता है क्योंकि यह बालों को भीतर से पोषण देता है। नारियल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है, जिससे यह बालों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसका यूज करने से बालों की कुदरती चमक बढ़ जाती है। अगर आपके कर्ली डेयर रूखे और बेजान नजर आने लगे हैं तो उनमें नई जान डालने के लिए भी कोकोनट मिल्क काफी अच्छा रहता है। इसके इस्तेमाल से कई तरह की हेयर प्रॉब्लम्स जैसे कि डैंड्रफ, दो मुंहे बाल, हेयर फॉल, स्केल्प में होने वाली खुजली आदि में राहत मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: इन 6 तरीकों से आपके बाल रहेंगे सिल्की और शाइनी
कोकोनट मिल्क
Image Courtesy: Pxhere
कोकोनट मिल्क में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि बालों को घना बनाने में और हेल्दी रखने में काफी ज्यादा मदद करता है। यह बालों को कुदरती नमी भी देता है
इसे जरूर पढ़ें:प्रियंका चोपड़ा के खूबसूरत और मजबूत बालों का ये है राज
केला
केला शरीर के लिए हेल्दी माना जाता है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बालों की चमक बढ़ाने में भी यह बहुत असरदार है। इसमें Vitamin A, Vitamin B, Vitamin C और Vitamin E भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें पोटैशियम भी होता है, जो बालों को स्ट्रॉन्ग बनाकर उन्हें झड़ने से रोकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम हो जाता है और बाल ज्यादा घने नजर आते हैं।
शहद
Image Courtesy: Pxhere
शहद सेहत को अच्छा रखने के लिए रामबाण माना जाता है। शहद शरीर को डीटॉक्स करने और स्किन को जवां बनाए रखने के लिहाज से असरदार माना जाता है। स्किन की तरह बालों को भी यह पोषण देता है और बालों की समस्याओं को जड़ से खत्म कर देता है। शहद का इस्तेमाल बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है।
केले शहद और कोकोनट मिल्क का कंडीशनर बनाने के लिये सामग्री
- 2 केले
- ½ कप नारियल दूध
- 4 टीस्पून शहद
केले शहद और कोकोनट मिल्क का कंडीशनर बनाने का तरीका
एक बाउल में केला, कोकोनट मिल्क और शहद को मिला लें। आप चाहें तो इसका स्मूद पेस्ट बनाने के लिए इसे ग्राउंडर में पीस भी सकते हैं। इस मिश्रण के स्मूद हो जाने पर आप इसे जूस वाली छन्नी में छान लें। इससे केले में मौजूद रेशे निकल जाएंगे और आपके बालों में फंसेंगे नहीं।
इस तरह बालों में लगाएं कंडिशनर: सबसे पहले अपने बालों को शैंपू से धो लें। उसके बाद बालों में घर पर तैयार ये नेचुरल कंडीशनर लगाएं। इस कंडीशनर को स्केल्प से लेकर बालों के आखिरी छोर तक लगाएं। इसके बाद मिश्रण को 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। 15 मिनट बाद बालों को धो लें। आप पाएंगी कि इस कंडिशनर को यूज करने के बाद आपके बाल पहले से ज्यादा सॉफ्ट हो गए हैं। नियमित रूप से इस कंडिशनर का यूज करने से हेयर फॉल में कमी नजर आने लगती है और बालों की सेहत भी अच्छी रहती है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों