महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह की चीजों का उपयोग करती हैं। इसमें फेशियल से लेकर ब्लीचिंग तक शामिल है। वहीं कई महिलाएं सुंदर दिखने के लिए इन सब के अलावा केवल थ्रेडिंग करवाना पसंद करती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि सिर्फ आईब्रो बनवाने से ही पूरा लुक बदल जाता है। साथ ही थ्रेडिंग करवाना महंगा नहीं पड़ता है।
पहली बार जब थ्रेडिंग करवाते हैं तो काफी दर्द भी होता है। कई महिलाओं को यह पता नहीं होता है कि आइब्रो के कारण हमारे चेहरे का लुक प्रभावित हो सकता है। इसलिए आपको थ्रेडिंग करवाते वक्त कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।
अगर आपने गौर किया हो तो आपको पता चलेगा कि जब भी महिलाएं आइब्रो बनवाती हैं, उनकी शेप थोड़ी सी बदल जाती है। इसलिए सैलून में जाकर पहले ही बता दें कि आपको कैसे शेप चाहिए। साथ ही हमेशा अपनी फेस शेप के अनुसार ही आइब्रो बनवाएं।
आइब्रो बनवाते वक्त सही से होल्डिंग जरूरी है। अन्यथा कट लग सकता है। आइब्रो के एरिया को टाइट करके खींचें। अगर आप बिंदी लगाती हैं तो आइब्रो बनाते वक्त गैप का भी ध्यान रखें। अगर गैप ज्यादा हो जाएगा तो इससे आपकी नाक चौड़ी लगेगी।
थ्रेडिंग के बाद अगर आपके आईब्रो के आसपास दाने हो जाते हैं तो आपको मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। इसके इस्तेमाल से दाने कम हो जाएंगे और रेडनेस भी नहीं रहेगी।
इसे भी पढ़ें:पहली बार करवाने जा रही हैं आईब्रो थ्रेडिंग तो इन बातों पर जरूर दें ध्यान
अक्सर महिलाएं यह गलती करती हैं कि वह मेकअप में ही आईब्रो बनवा लेती हैं। ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। इससे आपको परेशानी हो सकती है। आइब्रो बनवाने से पहले हमेशा मेकअप रिमूव करना चाहिए। खासतौर पर आई मेकअप न करें। इससे ब्यूटिशियन को यह पहचानने में आसानी होगी कि आपकी रियल आइब्रो कैसी है। (फेस शेप के अनुसार आइब्रो)
अगर आपकी आईब्रो घनी नहीं है तो आपको बार बार थ्रेडिंग नहीं करवानी चाहिए। इससे आईब्रो बेहद पतली हो जाएगी साथ ही चेहरा अजीब दिखने लगेगा। जिन महिलाओं की आईब्रो मोटी होती है उन्हें थ्रेडिंग के बजाय केवल ट्रिमिंग करनी चाहिए।
कई महिलाओं की आईब्रो जुड़ी होती है। ऐसे में उन्हें थ्रेडिंग करवाते समय काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। अगर आपकी भी आईब्रो जुड़ी हुई है तो आपको बेहद सावधानी से थ्रेडिंग करवानी चाहिए। (घनी आइब्रो के लिए नुस्खा)
इसे भी पढ़ें:ये आइब्रो शेप्स जो हर फेस टाइप के साथ लगते हैं परफेक्ट
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।