पहली बार करवाने जा रही हैं आईब्रो थ्रेडिंग तो इन बातों पर जरूर दें ध्यान

अगर आप पहली बार आईब्रो थ्रेडिंग करवाने जा रही हैं तो अपॉइटमेंट लेने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जानना चाहिए।

how to maintain eyebrows main

यह तो हम सभी जानती हैं कि आईब्रो हमारे फेस का लुक पूरी तरह से बदल सकती हैं। अगर आपकी आईब्रो सही तरह से ग्रूम हो और उसकी शेप एकदम सही हो तो इससे आपके चेहरे के फीचर्स अधिक शार्प नजर आते हैं। हम सभी थ्रेडिंग से होने वाले फायदों के बारे में जानती हैं, लेकिन हो सकता है कि आपने इसे अभी तक ट्राई ना किया हो। अगर आप पहली बार आईब्रो बनवाने के लिए थ्रेडिंग मैथ्ड का इस्तेमाल करने के बारे में सोच रही हैं तो यकीनन आपके मन में कई सवाल घूम रहे होंगे। कई बार थ्रेडिंग करवाने में काफी डर भी लगता है और इसलिए अक्सर लड़कियां इसे स्किप करना ही बेहतर समझती हैं। थ्रेडिंग के जरिए आई ब्रो को सही शेप देने से लेकर उसे मेंटेन किस तरह किया जाए, आप शायद यह सब सोच रही हों। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको आईब्रो थ्रेडिंग से जुड़ी जरूरी जानकारियां आपके साथ शेयर कर रहे हैं-

ऐसे करती है काम

eye brow article

थ्रेडिंग के जरिए आई ब्रो बनवाते समय किसी भी तरह के केमिकल या ब्यूटी डिवाइस का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। टेक्नीशियन बस एक धागे की मदद से आपकी आईब्रो पर मौजूद अनचाहे बालों को निकालते हैं। इसकी शुरूआत में टेक्नीशियन आपकी आईब्रो को कॉटन की मदद से साफ करके थ्रेड की मदद से अतिरिक्त बालों को निकालते हैं। इसका एक लाभ यह होता है कि आईब्रो को एक बेहतर शेप दी जा सकती है।

होता है थोड़ा दर्द

eye brows haks

यह सच है कि आईब्रो को शेप देने का यह तरीका दर्दरहित नहीं है। थ्रेडिंग के दौरान आपको थोड़ी बेचैनी हो सकती है और थोड़ी चुभने वाली अनुभूति होती है। लेकिन यह उस तरह का दर्द नहीं है जिसे आप बर्दाश्त नहीं कर सकती। लेकिन आइब्रो थ्रेडिंग के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह प्रक्रिया काफी जल्दी हो जाती है, इसलिए आपको बेहद कम वक्त के लिए दर्द को सहना होता है।

ऐसे करें मेंटेन

how to maintain

एक बार आईब्रो बनवाने के बाद हर लड़की के मन में यही ख्याल आता है कि वह इसे लंबे समय तक किस तरह मेंटेन कर सकती है। ताकि उसे बार-बार आईब्रो थ्रेडिंग का दर्द ना झेलना पड़े। तो इसके लिए ट्वीजर का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा तरीका है। इसकी मदद से आप इनग्रोन आईब्रो हेयर्स को भी बेहद आसानी से निकाल सकती हैं। साथ ही आईब्रो की शेप को लंबे समय तक आसानी से बरकरार रख सकती हैं। यह आईब्रो टचअप का एक अच्छा तरीका है।

महंगी नहीं है प्रक्रिया

eye brows shape

अधिकतर महिलाएं आईब्रो बनवाने के लिए थ्रेडिंग तकनीक का इस्तेमाल करना इसलिए भी पसंद करती है, क्योंकि यह बेहद सस्ती है। एक सामान्य ब्यूटी पार्लर में आपको शुरूआती दौर में केवल तीस-चालीस रूपए खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं अगर आप एक महंग सैलून में विजिट करती हैं तो हो सकता है कि आपको इसके लिए 100 रूपए या फिर उससे भी अधिक खर्च करना पड़े।

इसे जरूर पढ़ें: सिर में दिख रहा है bald spot तो एक्‍सपर्ट के ये टिप्‍स अपनाएं, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP