herzindagi
eyebrow shaping according to face shape

चेहरे का जैसा हो आकार, वैसे ही अपनी आईब्रो को दें शेप

आपने कभी सोचा है कि आपके चेहरे के आकार पर कैसी आइब्रो ज्यादा जंचती हैं? अगर नहीं, तो हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।  
Editorial
Updated:- 2021-10-01, 12:50 IST

आपका चेहरा आपके पूरे लुक को कितना प्रभावित करता है क्या आप जानती हैं ? अगर आप सही मेकअप करती हैं, तो आपका मेकअप, आपके चेहरे का लुक आपके ओवरऑल लुक को एन्हांस करता है। जब चेहरे की बात आती है, तो आई मेकअप में भी गौर करना चाहिए और ज्यादा ध्यान देना चाहिए अपनी आइब्रो पर।

जब आप अपनी आइब्रो को शेप देती हैं, तो क्या आपको मालूम होता है कि आपके चेहरे पर वही शेप अच्छी लगेगी? या आप भी उसी शेप से काम चला लेती हैं, जो ब्यूटी पार्लर वाली दीदी सबकी बना देती हैं? जिस तरह सभी हेयरकट हर प्रकार के चेहरे के साथ अच्छे नहीं लगते, ठीक यही बात भौहों पर भी लागू होती है।

हमें अपने चेहरे के आकार के हिसाब से ही अपनी आइब्रो को शेप देनी चाहिए। अगर आपको यह नहीं पता कि किस तरह के चेहरे पर कैसी आइब्रो अच्छी लगती हैं, तो वो हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपको अपने चेहरे के शेप के हिसाब से, अपनी आइब्रो को कैसा शेप देना चाहिए।

राउंड-फेस शेप

eyebrow on round shaped face

राउंड-फेस शेप वाली महिलाओं का चेहरा एकदम गोल होता है और उन्हें कभी भी फ्लैट या गोल आइब्रो नहीं बनानी चाहिए। गोल शेप वाली महिलाओं के चेहरे पर एंगल्स और डेफिनेशन की कमी होती है, इसलिए ऐसी शेप उनके चेहरे को खराब दिखाती हैं। ऐसे शेप वाली महिलाओं को लंबा चेहरा और स्लिमर जॉलाइन का इल्यूजन क्रीएट करने के लिए सॉफ्ट लिफ्टेड आर्च का सहारा लेना चाहिए। बहुत ज्यादा शार्प एंगुलर आईब्रो से बचना चाहिए।

स्क्वायर शेप फेस

eyebrow suits on square shaped faces

इस शेप के चेहरे वाली महिलाओं की हेयरलाइन और जॉलाइन की विड्थ लगभग एक समान होती है। इनके फीचर्स बहुत शार्प होते हैं, इसलिए स्क्वायर शेप्ड फेस वाली महिलाओं को सॉफ्ट आर्च बनवाना चाहिए। आईब्रो को ज्यादा पतला करवाने से बचें। लेंथेड टेल बनवाने से आपकी जॉलाइन स्लिमर दिखेगी।

डायमंड शेफ फेस

eyebrow that suits diamond shaped faces

जिन महिलाओं के चीकबोन्स वाइड होते हैं, उनका चेहरे डायमंड शेप में होता है। ऐसे चेहरे की शेप वाली महिलाओं की हेयरलाइन नैरो होती है। डायमंड शेप फेस वाली महिलाओं को राउंड आइब्रो चुननी चाहिए। इसके अलावा आइब्रो में थोड़ा सा कर्व भी हो, तो वह चेहरे को बैलेंस दिखाएगा।

इसे भी पढ़ें :इन आईब्रो हैक्स को जानने के बाद आपके मेकअप को मिलेगा परफेक्ट लुक

हार्ट-शेप फेस

eyebrow that suits heart shaped faces

जिन महिलाओं का चेहरा हार्ट की शेप में होता है, उनकी चिन पॉइंटेड होती है। चेहरे के बीच की ओर ध्यान आकर्षित करने और अनुपात को संतुलित करने के लिए, स्लाइट कर्व के साथ सॉफ्ट शेप आइब्रो बनवाएं।

इसे भी पढ़ें :पहली बार करवाने जा रही हैं आईब्रो थ्रेडिंग तो इन बातों पर जरूर दें ध्यान

ओवल शेप फेस

eyebrow that suits oval shaped faces

ऐसे चेहरे की लंबाई इसकी चौड़ाई से लगभग 1.5 गुना ज्यादा होती है। ऐसे चेहरों के लिए ड्रमैटिक आइब्रो की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं होती है। ओवल शेप फेस पर सॉफ्ट एंगल्ड आइब्रो ज्यादा अच्छी लगती हैं। इसके साथ ही हाई आर्च आईब्रो भी आपके चेहरे पर बहुत अच्छी लगेंगी।

अब चूंकि आप जान ही गई हैं कि आपको चेहरे के आकार के हिसाब से कैसे आइब्रो चुननी चाहिए, तो हमें यकीन है कि अगली बार आप आइब्रो बनवाते वक्त गलती नहीं करेंगी। अगर आपको आपके चेहरे का आकार मालूम है, तो आइब्रो बनवाना आपके लिए बहुत आसान हो जाएगा।

हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही रोचक लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit : freepik & instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।