ये आइब्रो शेप्स जो हर फेस टाइप के साथ लगते हैं परफेक्ट

थ्रेडिंग के लिए ऐसे आइब्रो शेप का चुनाव करें, जो हर फेस टाइप पर परफेक्ट फिट बैठती हों। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो थ्रेडिंग शेप्स।

perfect eyebrows shape

आइब्रो सेट हो जाने के बाद हर महिला का चेहरा और भी अच्छी तरह से खिल जाता है। आइब्रोज के आसपास के अनचाहे बाल आपके चेहरे से हट जाते हैं। जिस कारण महिलाएं समय-समय पर पार्लर जाया करती हैं। कई आइब्रो स्टाइल्स ऐसी होती हैं, जो किसी खास फेस टाइप के ऊपर ही अच्छी लगती हैं। पर आज हम आपको ऐसी आइब्रोज शेप्स के बारे में बताएंगे,जो हर तरह के फेस टाइप पर फिट बैठते हैं।

अगर आप अपनी आइब्रोज शेप को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल हो सकता है। ये स्टाइल्स ऐसी हैं जिन्हें किसी भी आकार के चेहरे की महिलाएं अपनी आइब्रोज को सेट करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन आइब्रोज शेप्स के बारे में।

हाई आर्क आइब्रोज-

high arch eyebrow

पिछले काफी समय से ऊपर की तरफ उठी हुई आइब्रोज का चलन है। कई भारतीय और विदेशी सेलेब्स इस आइब्रो शेप में स्पॉट किए गए हैं। इस शेप आइब्रोज बीच से उठी हुई होती हैं, आप अपनी ग्रोथ के हिसाब से अपनी आईब्रोज को ऊंचा कर सकती हैं।

मिनिमल आर्क-

इस तरह के आइब्रो शेप में बहुत कम ऊंचाई दी जाती है। आपको इन आइब्रो में बहुत हल्का सा कर्व देखने को मिलता है, ऐसे में अगर आप अपनी आइब्रोज को ज्यादा उठा हुआ नहीं देखना चाहते हैं तो आप मिनिमल आर्क को चुन सकती हैं।

राउंड शेप आइब्रोज-

round shape eyebrows

इस तरह की आइब्रोज आपके फेस को बहुत सिंपल लुक देती हैं। वहीं अगर आपकी आइब्रोज घनी हैं तो गोल शेप की आईब्रो आपके चेहरे पर फिट बैठती हैं। आपने फिल्म ‘नाम शबाना’ में तापसी के लुक को देखा होगा, फिल्म तापसी की आइब्रोज राउंड शेप की थी।

इसे भी पढ़ें-सर्दियों में ग्लोइंग त्वचा के लिए ट्राई कर सकते हैं ये ऑयल, जानें तरीका

स्ट्रेट आइब्रोज-

streight eyebrows

अगर आपकी आइब्रोज में कर्व नहीं है तो आपको स्ट्रेट आइब्रोज को चुननी चाहिए। यह आइब्रोज शेप में बिल्कुल स्ट्रेट होती हैं, इस लिए काफी डिफरेंट लगती हैं। स्ट्रेट आइब्रोज वाली महिलाओं को जबरन एक्सपेरिमेंट के लिए आर्क ट्राई करने से बचना चाहिए, वहीं अगर आपको आर्क शेप देना है तो आप किसी बेहतर पार्लर में जाकर ही आइब्रोज बनवाएं।

इसे भी पढ़ें-आईशैडो लगाना नहीं आता है तो अपनाएं ये टिप्‍स और ट्रिक्‍स

शॉर्ट और थिक आइब्रोज-

आपने अदिति राव हैदरी की आइब्रोज को देखा होगा, कई लोग उनकी घनी और खूबसूरत आइब्रोज को भी उनकी खूबसूरती का कारण मानते हैं। अदिती की आइब्रोज छोटी मगर मोटी हैं। उनके आइब्रोज के बीज आम आइब्रोज शेप्स से ज्यादा का गैप देखने को मिलता है।

एक्सट्रा लॉन्ग टेल आइब्रो-

अगर आपकी आइब्रोज लंबी हैं, तो आप उन्हें एक्स्ट्रा टेल आइब्रोज का शेप दे सकती हैं। यह आपकी आइब्रोज को नेचुरल दिखाने में मदद करेगा, साथ ही आपको आइब्रोज के पिछले हिस्से को कट नहीं करना पड़ेगा।

तो ये थे कुछ आइब्रोज शेप जिन्हें आप अपने आइब्रो को सेट कराने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर करें साथ ही ऐसी ब्यूटी टिप्स और जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

image credit- merisaheli.com, zibabeauty.com, saticbebeauty.in, blogspot.com and beauthealthtips.in

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP