herzindagi
homemade vegan lipstick recipe

वीगन मेकअप करना है पसंद तो खुद घर पर ही बनाएं लिपस्टिक

अगर आपको वीगन मेकअप करना पसंद है तो ऐसे में आप खुद घर पर ही वीगन लिपस्टिक बना सकती हैं। जानिए इस लेख में।
Editorial
Updated:- 2025-02-23, 08:00 IST

अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए हम सभी मेकअप करना पसंद करती हैं और इसमें लिपस्टिक का कलर आपके पूरे लुक को बदलकर रख सकता है। यूं तो मार्केट में कई ब्रांड की लिपस्टिक मिलती है। लेकिन स्टोर से खरीदी गई अधिकतर लिपस्टिक में अक्सर केमिकल्स, सिंथेटिक कलर या कारमाइन आदि होते हैं। जो कहीं ना कहीं आपके होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो खुद घर पर ही लिपस्टिक बना सकती हैं।

अगर आप अपनी खूबसूरती का ख्याल कुछ इस तरह रखना चाहती हैं कि उससे जानवरों को भी किसी तरह का नुकसान हो तो ऐसे में आप वीगन लिपस्टिक बनाने पर विचार करें। वीगन लिपस्टिक बनाना ना केवल काफी आसान है, बल्कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी होते हैं, जो आपके होंठों को काफी लाभ पहुंचाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको घर पर ही वीगन लिपस्टिक बनाने के आसान तरीकों के बारे में बता रही हैं-

नारियल तेल और चुकंदर की मदद से बनाएं लिपस्टिक

Plant-based lipstick tutorial

अगर आप नेचुरल पिंक-रेड शेड लिपस्टिक बनाना चाहती हैं तो ऐसे में नारियल तेल और चुकंदर का इस्तेमाल करें। यह एक टिंटेड लिप बाम जैसी लिपस्टिक है, जिसे आप हर दिन भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
  • 1 छोटा चम्मच चुकंदर पाउडर या ताजा चुकंदर का रस
  • आधा छोटा चम्मच कैंडेलिला वैक्स

वीगन लिपस्टिक कैसे बनाएं-

  • लिपस्टिक बनाने के लिए नारियल तेल और कैंडेलिला वैक्स को डबल बॉयलर में पिघलाएं।
  • अब इसमें चुकंदर पाउडर या उसका रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसे आंच से उतारें और एक खाली लिप बाम कंटेनर में डालकर ठंडा होने दें।
  • आपकी वीगन लिपस्टिक बनकर तैयार है।
  • अब आप इसे हर दिन इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- साड़ी के कलर के अनुसार चुनें लिपस्टिक शेड, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

शिया बटर और हिबिस्कस की मदद से बनाएं लिपस्टिक

अगर आप अपने लिप्स को एक सॉफ्ट मैट फ़िनिश लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में शिया बटर और हिबिस्कस की मदद से लिपस्टिक बनाएं। यह एक लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक है, जो आपको होंठों को लंबे समय तक खूबसूरत दिखाती है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 बड़ा चम्मच शिया बटर
  • आधा छोटा चम्मच कैंडेलिला वैक्स
  • 1 छोटा चम्मच कैस्टर ऑयल
  • आधा छोटा चम्मच हिबिस्कस पाउडर
  • लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें

वीगन लिपस्टिक कैसे बनाएं-

  • शिया बटर और कैंडेलिला वैक्स को डबल बॉयलर में पिघलाएं।
  • कैस्टर ऑयल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • हिबिस्कस पाउडर डालें और पूरी तरह से मिश्रित होने तक फेंटें।
  • आंच से उतारें, लैवेंडर ऑयल डालें और फिर से मिलाएं।
  • अब आप इसे लिपस्टिक ट्यूब में डालें और ठंडा होने दें।
  • अब आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं।

डार्क चॉकलेट और नारियल तेल की मदद से बनाएं लिपस्टिक

homemade vegan lipstick recipe

अगर आपको डीप ब्राउन चॉकलेट कलर पसंद करती है तो ऐसे में आप डार्क चॉकलेट और नारियल की मदद से लिपस्टिक बनाएं।

आवश्यक सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
  • आधा छोटा चम्मच कैंडेलिला वैक्स
  • आधा छोटा चम्मच कोको पाउडर
  • एक चौथाई छोटा चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल

वीगन लिपस्टिक कैसे बनाएं

  • नारियल तेल और कैंडेलिला वैक्स को एक साथ पिघलाएं।
  • कोको पाउडर और एक्टिवेटेड चारकोल को मिलाएं, जब तक कि मिश्रण एकसार न हो जाए।
  • आंच से उतारें और लिपस्टिक कंटेनर में डालें।
  • अब इसे ठंडा होने दें। आपकी लिपस्टिक बनकर तैयार है।

इसे भी पढ़ें- डस्की स्किन की महिलाओं पर खूब जचेंगी लिपस्टिक के ये शेड्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।