herzindagi
image

Lipstick For Women: रेड आउटफिट के साथ अच्छी लगेंगी ये लिपस्टिक शेड्स, मेकअप नजर आएगा सुंदर

लाल रंग का आउटफिट पहनना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन इसमें लुक तभी अच्छा लगता है, जब आप इसके साथ सही कलर की लिपस्टिक शेड्स को अप्लाई करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पूरे लुक में एक ग्रेस ऐड होता है। 
Editorial
Updated:- 2024-11-26, 16:35 IST

जब भी हम कहीं बाहर जाने का प्लान करते हैं, तो इसके लिए आउटफिट और मेकअप दोनों किस तरह के होने चाहिए। इसके बारे में पहले से ही सारी चीजें सर्च करके रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लुक तभी अच्छा लगता है। जब हम सही कलर को आउटफिट के साथ चूज करते हैं। लिपस्टिक शेड्स उनमें से एक होते हैं, जिन्हें लगाकर ही पूरा मेकअप लुक अच्छा दिखने लगता है। इसके लिए आप भी लाल रंग के आउटफिट के साथ अलग-अलग कलर की लिपस्टिक को लगा सकती हैं। इससे आपके होंठ सुंदर नजर आएंगे।

ब्राउन कलर लिपस्टिक शेड

Brown colour lipstick (2)

आप अपने लाल रंग के आउटफिट के साथ ब्राउन कलर लिपस्टिक शेड को लगा सकती हैं। इसमें आपको ग्लॉसी और मैट दोनों तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे। इसे लगाने के बाद आपका आउटफिट कलर बैलेंस लगेगा। इसके साथ आप चाहें तो थोड़ा बोल्ड मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसे लगाने से आपके होंठ आपके आउटफिट के कलर को बैंलेस करने में मदद करेंगे। इसलिए आप रेड कलर के आउटफिट के साथ ब्राउन कलर लिपस्टिक को ट्राई कर सकती हैं।

पीच कलर लिपस्टिक

peach colour lipstick (2)

पीच कलर लिपस्टिक भी लगाने के बाद अच्छी लगती है। न्यूड शेड के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। इसमें भी आपको ग्लॉसी और मैट दोनों में ऑप्शन मिल जाएंगे। साथ ही, स्पार्कल वाली लिपस्टिक भी आपको मिल जाएगी। जिसे वियर करके आप अपने मेकअप लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरह के लिपस्टिक शेड्स के बाद हर कोई आपके आउटफिट लुक की तारीफ करेगा। साथ ही, अगली बार इसी शेड को ट्राई करने के बारे में सोचेगा।

इसे भी पढ़ें: Lipshades With Saree: रेड कलर की जगह लिपस्टिक के ये कलर्स आपको देंगे परफेक्ट साड़ी लुक

पिंक कलर लिपस्टिक

pink colour lipstick

रेड के साथ बहुत कम लोग पिंक कलर की लिपस्टिक को लगाना कम पसंद करते हैं। लेकिन आप इसे ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप चाहें तो हॉट पिंक की जगह न्यूड पिंक शेड की लिपस्टिक को खरीद सकती हैं। इसे लिप्स पर लगाएं और मेकअप लुक को कंप्लीट करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। आप चाहें तो इसे ग्लॉसी में लेकर अप्लाई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: आपके हर लुक को कम्पलीट करने के लिए आ गयी हैं ये बेस्ट Colorbar Lipsticks, हर दिन मिलेगा बोल्ड और क्लासी लुक!

इस बार रेड आउटफिट के साथ इन लिपस्टिक शेड्स को अप्लाई करें। इससे आपके होंठ सुंदर नजर आएंगे। साथ ही, आपके लुक को कंप्लीट भी करेंगे। इससे आप अच्छी नजर आएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।