herzindagi
Lipstick shades for saree color

साड़ी के कलर के अनुसार चुनें लिपस्टिक शेड, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

लिपस्टिक आपके ओवर ऑल लुक को बदल सकती हैं, इसलिए सही शेड को चुनना बेहद जरूरी है। अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो उसके कलर के अनुसार भी लिपस्टिक शेड सलेक्ट कर सकती हैं। जानिए इस लेख में।
Editorial
Updated:- 2024-11-30, 10:44 IST

साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जिसे हम किसी भी ओकेजन पर आसानी से पहन सकती हैं। फिर चाहे आपको ऑफिस जाना हो या किसी पार्टी में, साड़ी आपके लुक को बेहद खास बनाती हैं। हालांकि, एक परफेक्ट लुक पाने के लिए सिर्फ साड़ी पहनना ही काफी नहीं है, बल्कि उसके साथ आप खुद को किस तरह स्टाइल करती हैं या फिर किस तरह का मेकअप करती हैं, यह भी उतना ही मायने रखता है। मेकअप करते हुए हम सभी सबसे ज्यादा ध्यान अपने लिपस्टिक शेड पर देती है।

सिर्फ लिपस्टिक आपके ओवर ऑल लुक को बदल सकती हैं। चाहे आप मिनिमल मेकअप करना चाहती हों या फिर साड़ी में बोल्ड लुक कैरी करने का मन बनाया हो, लिपस्टिक का शेड बहुत अधिक अहम् है। एक सही शेड चुनने के लिए आपको अपनी साड़ी के कलर पर भी ध्यान देना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि अपनी साड़ी के कलर के आधार पर आप किन लिपस्टिक शेड को लगा सकती हैं।

किस कलर की साड़ी पर कौन-से कलर की लिपस्टिक लगानी चाहिए?

ब्लैक साड़ी 

lipstick suits on black saree

किसी खास अवसर या पार्टी में अक्सर हम लड़कियां ब्लैक साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं। यूं तो ब्लैक साड़ी के साथ क्लासी रेड कलर की लिपस्टिक बेहद ही खूबसूरत लगती है, लेकिन इसके अलावा आप बरगंडी या डीप मैरून कलर की लिपस्टिक में भी खुद को स्टाइल कर सकती हैं। जहां रेड लिपस्टिक आपको एक क्लासी और बोल्ड लुक देता है, वहीं मैरून एक शाही वाइब देता है। 

इसे भी पढ़ें: लुक को परफेक्ट बनाने के लिए लाइट मेकअप के साथ लगाएं ये लिपस्टिक, देखें अलग-अलग शेड्स

रेड साड़ी

रेड साड़ी बेहद ही एलीगेंट और ग्रेसफुल लुक देती है। इस तरह की साड़ी के साथ रेड लिपस्टिक ही काफी अच्छी लगती है। आप अपने लुक को खास बनाने के लिए क्लासिक रेड, ब्रिक रेड या चेरी रेड लिपस्टिक को मेकअप का हिस्सा बना सकती हैं। अगर साड़ी में गोल्डन डिटेल्स हैं, तो आप वार्म अंडरटोन लिपस्टिक को लगा सकती है।   

ब्लू साड़ी 

lipstick for silk saree

ब्लू साड़ी के साथ डीप प्लम, वाइन या मॉव जैसयो लिपस्टिक शेड को लगाया जा सकता है। डार्क ब्लू साड़ी के साथ आप कूल टोन लिपस्टिक जैसे प्लम या मॉव आदि लगाने की कोशिश करें। वहीं, अगर आपकी साड़ी लाइट ब्लू कलर की है तो ऐसे में अपने लुक को हाइलाइट करने के लिए आप ग्लॉस न्यूड कलर चुनें। 

इसे भी पढ़ें: सर्दी के मौसम में पुरानी साड़ी को न्यू लुक में स्टाइल करने के लिए काम आएंगे ये आसान टिप्स

व्हाइट साड़ी

अगर आप व्हाइट साड़ी में खुद को स्टाइल कर रही हैं तो ऐसे में आप सॉफ्ट पिंक, न्यूड या क्रिमसन रेड जैसे लिपस्टिक शेड को अप्लई कर सकती हैं। मिनिमलिस्ट लुक के लिए सॉफ्ट न्यूड या पिंक लिपस्टिक शेड को चुनें। अगर आप अपने लुक को एन्हॉन्स करना चाहती हैं या फिर पार्टी में व्हाइट साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ क्रिमसन रेड लिपस्टिक शेड को अप्लाई किया जा सकता है।

पिंक साड़ी

पिंक साड़ी पहनते समय आप अपनी लिपस्टिक के अंडरटोन को अपनी साड़ी के शेड से मैच करें। इस कलर की साड़ी के साथ रोज़ पिंक, फ्यूशिया या न्यूड पिंक लिपस्टिक शेड काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप ब्राइट पिंक साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ फ्यूशिया या बोल्ड पिंक कलर अच्छा लगेगा। लाइट पिंक साड़ी के साथ आप सॉफ्ट न्यूड या रोज़ पिंक कलर की लिपस्टिक लगाएं। इससे आपको एक रिफ्रेशिंग और बैलेंस लुक मिलता है।

येलो साड़ी 

fashion tips for saree

येलो साड़ी देखने में बेहद ही ब्यूटीफुल लगती हैं और इसके साथ ऑरेंज, वार्म न्यूड व सॉफ्ट पिंक कलर की लिपस्टिक आपके लुक को और भी खास बनाती हैं। इससे आपका लुक बेहद ही वाइब्रेंट और रिफ्रेशिंग लगेगा। अगर आप एक सटल लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप वार्म न्यूड टोन की लिपस्टिक को लगा सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।