आजकल अनियमित खानपान की वजह से न सिर्फ हेल्थ पर प्रभाव पड़ता है बल्कि बाल भी झड़ने लगते हैं। कई महिलाओं के बाल जरूरत से ज्यादा सफेद होने लगते हैं। इसलिए महिलाएं अपने बालों को नेचुरल लुक देने के लिए समय-समय पर हेयर कलर का इस्तेमाल करती हैं। मगर मार्केट के प्रोडक्ट में कई तरह के केमिकल्स मिलाएं जाते हैं, जिसे नियमित तौर पर लगाने से बाल कलर तो हो जाते हैं लेकिन रूखे- बेजान नजर आने लगते हैं।
हालांकि, कुछ महिलाएं पार्लर जाकर कई तरह का हेयर ट्रीटमेंट करवाती हैं, मगर ये तमाम ब्यूटी ट्रीटमेंट काफी महंगे होते हैं जिसे हर महिला नहीं करवा सकती है। इसलिए कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो बाहर के प्रोडक्ट खरीदने के बजाय नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं खासकर पत्तों से बनी हरी मेहंदी।
हरी मेहंदी न सिर्फ बालों को हल्दी बनाने का काम करती हैं बल्कि बालों को नेचुरल लुक भी प्रदान करती हैं। अगर आप भी अपने बालों को काला करने के लिए नेचुरल तरीके तलाश रही हैं, तो आप फ्रीज में रखे पालक का इस्तेमाल कर सकती हैं, कैसे? आइए जानते हैं।
सामग्री
- 1 कप-पालक (थोड़ा सूखा हुआ)
- 1 कप- इंडिगो पाउडर
- 1- अंडा
- 1/2 चम्मच- हल्दी
हेयर कलर बनाने का तरीका
- पालक से हेयर कलर बनाने के लिए सबसे पहले आप 100 ग्राम पालक के पत्तों को कपड़े से साफ कर लें।
- इसके बाद पालक को बारीक काट लें और धूप में एक दिन के लिए सुखाने के लिए रख दें।
- फिर एक बाउल में इंडिगो पाउडर निकालें और अंडा, हल्दी भी डाल दें। दूसरी तरफ पालक के पत्तों को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें।
- अगर जरूरत पड़े तो आप इसमें गुनगुना पानी मिक्स करें वर्ना बेहतर होगा कि आप दही का इस्तेमाल करें।
- बस आपका हेयर कलर तैयार है, जिसे आप स्टोर करके भी रख सकती हैं।
हेयर कलर इस्तेमाल करने का तरीका
- आप हेयर कलर का इस्तेमाल नॉर्मल मेहंदी की तरह कर सकती हैं। मगर आपके नीचे बताए गए स्टेप्स काम आ सकते हैं।
- हेयर कलर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप अपने बालों को खोलकर सुलझा लें।
- फिर हेयर कलर को एक बाउल में निकाल लें और जैतून का तेल मिलाकर 5 मिनट के लिए रख दें।
- अब ब्रश की सहायता से अपने बालों पर हेयर कलर लगा लें और लगभग इस मास्क को लगभग 3-4 घंटे तक लगा रहने दें।
- जब 4 घंटे हो जाएं तो आप अपने बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें, लेकिन आपको किसी भी केमिकल शैंपू का इस्तेमालनहीं करना हैं।
- ऐसा इसलिए क्योंकि बालों पर नेचुरल कलर लगभग दिन से तीन घंटे बाद आता है और केमिकल शैंपू इस्तेमाल करने से आपका सारा कलर आने से पहले ही उतर जाएगा।
हेयर कलर इस्तेमाल करने के फायदे
पालक एक ऐसी सब्जी है जो पोषण तत्वों से भरपूर होती है। इसमें मैग्नीशियम, फोलेट, विटामिन- ए, विटामिन -के, पोटेशियम, कैल्शियम आदि की अधिक मात्रा पाई जाती है, जिससे न सिर्फ बाल को नेचुरल कलर मिलता है बल्कि बाल सिल्की भी होते हैं।
साथ ही, इसमें इस्तेमाल की जाने वाली तमाम सामग्रियां बालों को काला, घना और सिल्की बनाने का काम करती हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल कर रही हैं, तो महीने में दो बार जरूर करें यकीनन आपको फायदा होगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-ब्लीच्ड बालों को ड्राई होने से बचाने के लिए घर पर बनाएं ये हेयर मास्क
इन बातों का रखें ध्यान
- बालों को कलर करने के बाद आप तेल न लगाएं।
- हेयर मास्क हटाने के लिए आप हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
- बालों को कलर करने से पहले अपने बालों को धो ले क्योंकि गंदे और ऑयली बालों पर कलर नहीं चढ़ता।
- आप इस कलर को अधिक दिन तक न रखें क्योंकि यह आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।
नोट-आप इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने बालों पर लगाकर देख लें या फिर पैच टेस्ट जरूर कर लें।
Recommended Video
उम्मीद है कि आपको यह हेयर कलर पसंद आया होगा। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसा जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों