उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना एक नेचुरल प्रोसेस है। इसलिए लोग अपने एक खूबसूरत लुक देने के लिए बालों को कलर करते हैं। कुछ लोग अलग-अलग तरह की मेहंदी लगाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग बाजार से मिलने वाले हेयर डाई करने वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बहुत-से लोग कैमिकल युक्त कलर का इस्तेमाल नहीं करते हैं और वह बाल को काले करने के लिए नेचुरल तरीके अपनाते हैं। अगर आप भी कोई नेचुरल तरीका तलाश रहे हैं, तो आप इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिगो पाउडर ना मेहंदी है ना कोई केमिकल युक्त प्रोडक्ट, यह एक प्राकृतिक पाउडर है, जिसे पत्तियों से बनाया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि इंडिगो पाउडर है क्या और इसे लगाते कैसे हैं, तो आप परेशान ना हो क्योंकि आज हम इस लेख के माध्यम से आपको यह जानकारी दे रहे हैं कि इंडिगो पाउडर होता क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं..
इंडिगो पाउडर को नील के पौधे की पत्तियों से बनाया जाता है। यह पाउडर बिल्कुल मेहंदी जैसे हरे रंग का दिखता है लेकिन यह मेहंदी नहीं है। यह हमारे बालों पर एक नेचुरल कलर की तरह काम करता है और बालों को काला बनाने के साथ-साथ घना और मजबूत भी बनाता है। साथ ही, पूरी तरह से नेचुरल है इनमें बिलकुल भी केमिकल नहीं है। यह पाउडर सिर्फ दो घंटे में आपके बालों को काला कर देता है।
बालों पर इंडिगो पाउडर लगाने के वैसे तो कई तरीके हैं। लेकिन इसे आप सीधे पानी में घोल कर बालों पर आसानी से लगा सकते हैं या फिर आप किसी अन्य सामग्री जैसे मेहंदी, अंडा, नमक आदि को मिलाकर भी इंडिगो पाउडर लगा सकते हैं। रिसर्च के मुताबिक इंडिगो पाउडर के साथ 1 छोटा चम्मच नमक मिलाकर लगाने से बालों पर रंग अच्छा चढ़ता है या आता है। इसलिए आप इंडिगो पाउडर को अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-दही के इन 10 हेयर मास्क से बालों को सुंदर बनाएं
इंडिगो पाउडर को आप मेहंदी के साथ मिलाकर भी अपने बालों पर लगा सकती हैं। क्योंकि इंडिगो कलर रेड कलर को आसानी से ब्लैक कर देता हैं लेकिन सफेद बालों पर आसानी से ब्लैक कलर नहीं आता है। इसलिए अगर आपके बाल ज्यादा सफेद हैं, तो आप इंडिगो पाउडर में कोई भी मेहंदी मिलाकर लगाएं। आप चाहे तो इंडिगो पाउडर को मेहंदी में मिलाकर भी लगा सकती हैं। लेकिन इससे सफेद बालएकदम से काले नहीं होते हैं बल्कि दो-तीन बार में बालों में कलर आता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-Homemade Hair Dye: घर में मौजूद सिर्फ इन 2 चीजों से हेयर डाई बनाएं
इस तरह आप अपने बालों में इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and google)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।