दही के इन 10 हेयर मास्‍क से बालों को सुंदर बनाएं

दही बालों के लिए बेहतरीन होता है। बालों को सुंदर और शाइनी बनाने के लिए घर पर ही इस स्‍लाइड शो में बताए 10 दही हेयर मास्क बनाकर ट्राई करें।
Pooja Sinha

बाजार में ऐसे कई प्रोडक्‍ट्स उपलब्ध है, जो आपको शाइनी बाल पाने में मदद करते हैं। लेकिन केमिकल्‍स से युक्त और महंगे होने के कारण हर महिला इन्‍हें इस्‍तेमाल करना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में दही से बेहतर कुछ नहीं है। यह एक प्राकृतिक उपाय है जो हर घर में आसानी से उपलब्ध होता है और आपको बेहतरीन रिजल्‍ट देगा। तो अपने बालों को हेल्‍दी रखने के लिए दही के इन हेयर मास्क को आजमाएं।

शहनाज हुसैन का कहना, ''दही भारत में बहुत फेमस है और ज्यादातर घरों में आसानी से मिल जाती है। जहां तक खूबसूरती की बात है तो दही बालों के लिए भी बहुत जरूरी है, जब यह डाइट का हिस्सा हो। दही विटामिन्‍स और मिनरल्‍स जैसे विटामिन-ए और बी, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस से भरपूर होता है। मिल्‍क प्रोडक्‍ट होने के नाते, यह प्रोटीन की आवश्यकताओं को भी पूरा कर सकता है और बालों के लिए प्रोटीन बहुत आवश्यक है, क्योंकि बाल एक प्रोटीन पदार्थ से बने होते हैं।"

1 दही का हेयर मास्‍क

आप बालों के लिए सिर्फ दही का हेयर मास्‍क बनाकर भी लगा सकती हैं। यह अकेले भी चमत्कार कर सकता है। इसके लिए थोड़ा सा दही लेकर उसे अच्‍छी तरह से फेंट लें और इसे जड़ों और लंबाई पर लगाएं। इसे करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें और गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको सॉफ्ट और शाइनी बाल मिलेंगे।

10 दही और नींबू का हेयर मास्‍क

2 चम्मच दही में कुछ बूंदें नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं। एक महीन पेस्ट बनाने के लिए सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं। इस हेयर मास्क को जड़ों और बालों की लंबाई पर लगाएं और अपने बालों को शावर कैप से ढक लें। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।

आप भी इनमें से अपनी पसंद का हेयर मास्‍क लगाकर बालों को शाइनी बना सकती हैं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें। 

2 दही और मेथी के बीज का हेयर मास्‍क

एक बाउल में 5-6 बड़ा चम्‍मच दही लें और उसमें 1 बड़ा चम्‍मच मेथी दाना पाउडर मिलाएं। मिश्रण में 1-2 बड़ा चम्‍मच जैतून का तेल और 1/4 कप पानी मिलाएं। इस मिश्रण को लगभग 2 घंटे के लिए अलग रख दें और फिर इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसे 20-30 मिनट के लिए शॉवर कैप से ढक दें और फिर शैंपू से धो लें।

इसे जरूर पढ़ें: बालों को खूबसूरत बनाने के लिए घर में 5 मिनट में तैयार हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

3 दही और शहद का हेयर मास्‍क

आधा कप दही में 3 चम्मच शहद और 2 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इसे अपने स्कैल्प और अपने बालों की लंबाई पर लगाएं। अब इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। सप्ताह में एक बार इसे आजमाएं और आपको तुरंत परिणाम दिखाई देंगे।

4 दही और प्याज के रस का हेयर मास्‍क

2 बड़े चम्मच गाढ़ा दही लें और उसमें 5-6 बड़े चम्मच प्याज का रस मिलाएं। इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं, फिर इसे लगभग 40 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे शैंपू से धो लें। हेल्‍दी बालों के लिए इसे हफ्ते में एक बार दोहराएं।

5 दही और एलोवेरा का हेयर मास्‍क

इसे बनाने के लिए 1 चम्मच दही लें और उसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस मिश्रण में 1 चम्मच जैतून का तेल और 1 चम्मच शहद मिलाएं। सभी चीजों को अच्‍छी तरह से मिलाएं और इसे अपने बालों पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और शैंपू का इस्‍तेमाल करके इसे धो लें।

6 दही और नारियल तेल का हेयर मास्‍क

2 बड़े चम्मच दही लें और उसमें 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्‍स करके मास्‍क बना लें। इसे अपने बालों पर लगाएं। कुछ देर सिर की मालिश करें और फिर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इसे माइल्‍ड शैंपू से धो लें। 

7 दही और क्विनोआ का हेयर मास्‍क

क्विनोआ सिर्फ हेल्‍थ के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी एक शक्तिशाली घटक है। इसके इस्‍तेमाल से आपके बाल सुंदर और शाइनी हो जाते हैं। क्विनोआ को दही के साथ मिलाकर एक महीन पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 30 मिनट बाद इसे धो लें।

8 दही और स्ट्राबेरी का हेयर मास्‍क

एक बाउल में दही, नारियल का तेल और स्ट्रॉबेरी लें। इसका पेस्ट बनाने के लिए सारी चीजों को एक साथ ब्लेंड करें। इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं और शॉवर कैप से ढक दें। इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर इसे किसी नेचुरल शैंपू से धो लें। अच्‍छे रिजल्‍ट पाने के लिए इसका इस्‍तेमाल हर दो हफ्ते के बाद करें। 

9 दही और अंडे का हेयर मास्‍क

इस हेयर मास्‍क को बनाने के लिए 4 बड़े चम्मच दही लेकर उसमें एक अंडा मिलाकर अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। इसे अपने बालों की लंबाई के साथ-साथ जड़ों पर भी लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें। अच्‍छे रिजल्‍ट पाने के लिए इस शक्तिशाली मास्‍क को महीने में एक बार लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें: दोमुंहे बालों के लिए लगाएं ये होममेड हेयर मास्क

Curd for hair Hair Mask Homemade Hair Treatment Hair Care Tips DIY Hair Pack