कई समय से कलर्ड हेयर ट्रेंड में है। ज्यादातर महिलाएं अपने लुक में बदलाव लाने के लिए हेयर कलरिंग करवाना पसंद करती हैं। इससे उन्हें स्टाइलिश लुक मिलता है। लेकिन बालों में रंग चढ़ाने के लिए पहले ब्लीच का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद ही हेयर कलर होते हैं।
ब्लीच बालों के लिए हानिकारक होती है। इसलिए अगर ब्लीच्ड हेयर की सही तरीके से केयर न की जाए तो यह खराब होने लगते हैं। बाल टूटने लगते हैं और ड्राई हो जाते हैं।
इसके अलावा बालों की शाइन भी कम हो जाती है। लेकिन अगर आप अपने बालों की देखभाल करेंगी तो यह समस्या नहीं होगी। ब्लीच्ड बालों को हमेशा हेल्दी बनाए रखने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।
आप घर में मौजूद कुछ चीजों से ही मास्क बना सकती हैं। इसके लिए आपको न ही बाजार जाने की जरूरत पड़ेगी और न ही ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। चलिए जानते हैं ब्लीच्ड बालों के लिए हेयर मास्क कैसे बनाते हैं।
तरीका-1
एवाकाडो एक सुपरफूड है। जिसका इस्तेमाल खाने के अलावा चेहरे और बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता है। क्योंकि एक समय के बाद ब्लीच्ड बाल ड्राई और डल हो जाते हैं। ऐसे में इसके उपयोग से आपके बाल सॉफ्ट हो जाएंगे और शाइन आने लगेगी।
बादाम के तेल में विटामिन ए और ई पाया जाता है, जो बाल को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। इसलिए इन दोनों चीजों का मिश्रण बेहद अच्छा है।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच बादाम का तेल
- 1 एवाकाडो
बनाने का तरीका
- हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एवाकाडो को छील लें।
- अब इसके अंदर का भाग निकालकर मैश कर लें।
- फिर इसमें 1 चम्मच बादाम का तेल डालें।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए बन गया आपका मास्क।
लगाने का तरीका
- इस मास्क को अपने बालों में अच्छे से लगाएं।
- अब अपने बालों को शॉवर कैप या फिर किसी पन्नी से कवर कर लें।
- करीब 30 मिनट बाद जेंटल शैंपू से अपने बाल अच्छे से धो लें। (फ्रूट हेयर मास्क)
- इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार जरूर करें।
तरीका-2
जिस तरह अंडा खाने से शरीर तंदुर्सत रहता है, उसी तरह इसके उपयोग से त्वचा और बाल संबंधी समस्याएं भी कम होती हैं। ब्लीच्ड बाल एक समय के बाद फ्रिजी और ड्राई होने लगते हैं।
ऐसे में अगर आप अपने बालों पर अंडा लगाएंगी, तो इससे आपके बाल न केवल मजबूत होंगे बल्कि सॉफ्ट भी हो जाएंगे। अंडे में प्रोटीन पाया जाता है, जिसे बालों को पोषण देने के लिए उपयोगी माना गया है।
आवश्यक सामग्री
- 2 अंडे
- 1 चम्मच शहद
बनाने का तरीका
- एक बाउल में 2 अंडे को फेंट लें।
- इसे तब तक फेंटे जब तक कि जर्दी और पीला भाग अच्छे से मिक्स न हो जाए।
- अब इसमें 1 चम्मच शहद डालकर दोनों चीजों को मिलाएं।
- लीजिए तैयार है आपका होममेड हेयर मास्क।
लगाने का तरीका
- हेयर मास्क लगाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को सेक्शन में बांट लें।
- अब सभी सेक्शन में इस पेस्ट को ब्रश या अपने हाथों की मदद से लगाएं।
- जब यह लग जाए तब एक बार बालों में कंघी करना न भूलें।
- इससे यह सारे बालों में लग जाएगा।
- आधे घंटे बाद बाल धो लें।
- अगर आप हफ्ते में 2 बार यह हेयर मास्क लगाएंगी तो आपको फायदा होगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों