बालों का रूखा होना एक बड़ी समस्या है और सर्दियों में स्किन के साथ-साथ बाल भी बहुत ड्राई होते हैं। बालों की चमक खो जाती है और बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। इसके लिए आप तमाम तरह के हेयर प्रोडक्ट्स जरूर यूज करते होंगे, लेकिन उनके दावे भी धरे के धरे रह जाते हैं। ऐसे में क्यों आप प्राकृतिक सामग्रियों पर भरोसा करके देखें।
ड्राई बालों की समस्या के लिए आपको स्ट्रॉबेरी से बने हेयर मास्क आजमाने चाहिए। स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो अंदर से ही नहीं बल्कि बाहर से भी शरीर को लाभ पहुंचाते हैं और बालों में इसका हेयर मास्क न सिर्फ ड्राइनेस की समस्या को कम करता है, बल्कि बालों में चमक लाता है, उसके टेक्सचर को स्मूथ बनाने और स्कैल्प की खुजली में भी राहत देता है। हम इस आर्टिकल में स्ट्रॉबेरी के 3 हेयर मास्क बताने जा रहे हैं, जो आपके बालों पर चमत्कार कर सकते हैं।
मॉइश्चराइजिंग स्ट्रॉबेरी हेयर मास्क
स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से बालों को मॉइश्चराइज रखने में मदद मिलती है। वहीं एग योक हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जो बालों में मॉइश्चर रिप्लेनिश करने में मदद करता है। यह बालों को मजबूत और शाइनी बनाने में मदद करता है और ऑलिव ऑयल ड्राई बालों के लिए अच्छा होता है। यह बालों को नम और मजबूत रख सकता है।
स्ट्रॉबेरी, एग योक और ऑलिव ऑयल
क्या चाहिए-
- 1 एग योक
- 3-4 मैश स्ट्रॉबेरी
- 1/2 चम्मच ऑलिव ऑयल
क्या करें-
- एक बोल में 3-4 मैश की हुई स्ट्रॉबेरी डालें और उसमें एग योग डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालें और फिर एक बार मिलाकर अपने बालों में रूट से टिप तक अच्छे से लगाएं।
- इसे लगभग 20-25 मिनट के लिए रखें और फिर नॉर्मल पानी से बालों को धो लें।
- इस हेयर मास्क को आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।
- अगर आपके बाल मोटे हैं, तो आपको ऑलिव ऑयल इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं पतले बालों पर नारियल का तेल इस्तेमाल करना चाहिए।
स्ट्रॉबेरी स्कैल्प एक्सफोलिएटर
स्ट्रॉबेरी एक स्कैल्प एक्सफोलिएटर की तरह भी काम करता है और डैंड्रफ जैसी समस्या में राहत दे सकता है। इसमें बहुत सारा सिलिका और विटामिन-सी होने के कारण यह पतले बालों के लिए अच्छा है। शहद में एमोलिएंट्स और हुमेक्टैंट दोनों गुण होते हैं, जो इसे बालों के लिए एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर बनाता है। वहीं नारियल का तेल बालों के शाफ्ट में गहराई तक पहुंचकर उन्हें पोषण देता है।
स्ट्रॉबेरी, शहद और कोकोनट ऑयल
क्या चाहिए-
- 4-5 मैश स्ट्रॉबेरी
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच कोकोनट ऑयल
क्या करें-
- एक बोल में मैश स्ट्रॉबेरी, शहद और नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- इस हेयर मास्क को अपने स्कैल्प में लगाकर 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें।
- 20 मिनट बाद सिर को नॉर्मल ठंडे पानी से धो लें।
- यह मास्क हफ्ते में एक दिन लगा सकते हैं।
नेचुरल शाइन ट्रीटमेंट
स्ट्रॉबेरी आपके बालों में चमक लाने से लेकर डैंड्रफ के इलाज तक कई तरह से मदद करती है। वहीं मेयोनेज में वेजिटेबल ऑयल होता है, जो स्कैल्प को मजबूत करता है और बालों के मॉइश्चर को रिटेन करने में मदद करता है।
क्या चाहिए-
- 4-5 मैश स्ट्रॉबेरी
- 1 चम्मच मेयोनेज
क्या करें-
- सबसे पहले एक बोल में मैश की हुई स्ट्रॉबेरी और मेयोजनेज डालकर मिक्स करें।
- अब इस मास्क को बालों स्कैल्प और बालों पर अच्छे से लगा लें।
- 20 मिनट तक इस मास्क को लगाकर हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
- इस हेयर मास्क को आप हफ्ते में 1 बार लगाएं और अगर बाल ज्यादा ड्राई और बेजान हैं तो 2 बार लगा सकते हैं।
आप भी इन हेयर मास्क को ट्राई करके देखें और अपने ड्राई बालों को स्मूथ, शाइनी और सुंदर बनाएं। यह लेख आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ब्यूटी से जुड़े ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
Image Credit : freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों