आपकी मां कभी हफ्ते में एक-आधी बार आपको बाजार से करी पत्ता लाने के लिए भेजती होंगी। वैसे तो आजकल लोग इसे घर पर भी लगाने लगे हैं। करी पत्ते का इस्तेमाल लोग खाने में करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे कई चीजों में इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्यूटी और हेयर केयर में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
मान लीजिए कि आपके बाल टूट रहे हैं या कमजोर हो रहे हैं या उनमें चमक नहीं है, तो भी आप बालों की देखभाल के लिए करी पत्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके हेयर मास्क या पैक बनाकर आपके बालों में लगाने से आपकी हेयर हेल्थ इंप्रूव हो सकती है। हर हेयर प्रॉब्लम के लिए इसकी रेमेडी के कई फायदे हैं। वहीं सर्दियों में सबसे बड़ी दिक्कत डैंड्रफ की रहती है।
करी पत्ता से बने होममेड हेयर मास्क आपकी रूसी की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। चलिए फिर जानें करी पत्ता के कुछ बेहतरीन हेयर मास्क के बारे में।
आंवला, मेथी और करी पत्ता हेयर मास्क
डैंड्रफ के कारण हेयर फॉल की समस्या भी ज्यादा होती है। यह हेयर मास्क आपके हेयर फॉल को नियंत्रित कर सकता है। यह मास्क आपक स्कैल्प को जरूर पोषण देगा और उसे हेल्दी बनाने में मदद करेगा। इसे हफ्ते में दो बार यूज करने से आपकी डैंड्रफ की समस्या में कमी आ सकती है।
क्या चाहिए-
- आंवला पाउडर- 1 चम्मच
- मेथी- 1 चम्मच पीसी हुई
- करी पत्ता पेस्ट- 1 चम्मच
- प्याज का रस- 1 चम्मच
क्या करें-
- इन सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अगर जरूर लगे तो आप इसमें थोड़ा सा पानी डाल सकती हैं।
- अब अपने स्कैल्प पर यह पेस्ट लगाएं और इसे कम से कम 30 मिनट के लिए सिर पर लगाए रखें।
- समय होने पर अपने बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
- आपको कोई शैम्पू लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, क्योंकि आंवला क्लींजर का काम करेगा।
करी पत्ता और दही हेयर मास्क
ज्यादा डैंड्रफ होने से वह धीरे-धीरे पैच की तरह सिर पर नजर आने लगता है। इसे हटाना मुश्किल टास्क हो सकता है। वहीं, एंटी-डैंड्रफ प्रोडक्ट्स बालों के लिए हार्मफुल हो सकते हैं और बालों को कमजोर बनाते हैं। लेकिन इस घरेलू नुस्खे में आपके बालों को कोई नुकसान नहीं होता। करी पत्ते में एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकता है।
क्या चाहिए-
- करी पत्ता पाउडर/पेस्ट- 2 चम्मच
- प्लेन दही- 1 चम्मच
क्या करें-
- आप करी पत्ते का पाउडर ले सकती हैं या उसका पेस्ट भी बना सकती हैं।
- करी पत्ते और दही को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद अपने सिर पर लगाकर 20 मिनट तक रहने दें।
- गर्म पानी और माइल्ड शैम्पू से कुछ देर बाद सिर धो लें।
- इस मास्क को आप हफ्ते में तीन बार लगा सकती हैं। इससे स्कैल्प हेल्दी रहेगा और सिर की खुजली की समस्या भी कम होगी।
नीम तेल और करी पत्ता हेयर मास्क
रूसी से बाल कमजोर होने लगते हैं। सिर पर खुजली और जलन होने लगती है। नीम में एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्कैल्प की खुजली कम करने में मदद करती है। वहीं करी पत्ते में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्कैल्प के डेड फॉलिकल को हटाने में मदद करते हैं।
क्या चाहिए-
- करी पत्ता पाउडर/पेस्ट- 2 चम्मच
- नीम का तेल- 1 चम्मच
क्या करें-
- सबसे पहले आप सूखी करी पत्ते के घर पर पाउडर बना लें। अगर आप चाहें तो पेस्ट बनाकर भी उसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसके बाद एक पैन में नीम का तेल डालकर उसे गर्म कर लें।
- तेल को करी पत्ते के पाउडर या पेस्ट में डालकर मिक्स कर लें। हल्का गुनगुना होने पर इस पेस्ट को अपने बालों पर 1 घंटे के लिए लगाएं।
- 1 घंटे बाद माइल्ड शैम्पू और गुनगुने पानी से सिर धो लें।
- आप इसे छानकर रात सोने से पहले भी यह तेल सिर पर लगा सकती हैं और फिर सुबह सिर धो लें।
प्याज का रस, मेथी और करी पत्ता हेयर मास्क
हेयर फॉल को रोकना हो या बालों को मजबूत बनाना है तो प्याज का रस, मेथी और करी पत्ता इसके लिए एक अच्छा कॉम्बिनेशन हो सकता है। इसे लगाने से डैंड्रफ की समस्या के साथ बालों के झड़ने की समस्या में भी आपको राहत मिल सकती है। इस मास्क को हफ्ते में दो बार लगाएं।
क्या चाहिए-
- प्याज का रस- 2 चम्मच
- मेथी पेस्ट- 1 चम्मच
- करी पत्ता पाउडर- 1 चम्मच
क्या करें-
- सबसे पहले करी पत्ता पाउडर में मेथी का पेस्ट और प्याज का रस डालकर मिला लें।
- उसके बाद अपने स्कैल्प से शुरू करते हुए अपने बालों के टिप पर भी इस मास्क को लगाएं।
- लगभग 30-45 मिनट के लिए इस पेस्ट को सिर पर रहने दें।
- जब यह मास्क सूख जाए तो गुनगुने पानी और माइल्ड शैम्पू से अपने सिर को धो दें।
अगर आप भी डैंड्रफ से परेशान हैं, तो इन होम रेमेडीज को आजमाकर देखें। इनसे डैंड्रफ के साथ-साथ बालों की अन्य समस्याएं भी काबू में हो सकेंगी। करी पत्ता के गुण स्कैल्प और बालों को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।
नोट: डैंड्रफ के पैच बनना या जरूरत से ज्यादा रूसी होना किसी गंभीर समस्या का इशारा हो सकता है। हम इन घरेलू उपायों को बिना डॉक्टर के सलाह के इस्तेमाल करने की सलाह नहीं देते। अगर आपको कोई एलर्जी है, तो इन्हें आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से पूछ लें।
अगर आपने भी ये हेयर मास्क कभी ट्राई किए हैं, तो अपने अनुभव हमारे साथ शेयर जरूर करें। साथ ही इस लेख को लाइक और शेयर करें। ब्यूटी और हेयर केयर से जुड़े ऐसे लेखों के लिए विजिट करते रहें हरजिंदगी।
Recommended Video
Image Credit: Freepik, Shutterstock & emedihealth
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों