herzindagi
glowing skin secrets

ग्लोइंग स्किन के लिए ये टिप्स होंगी एकदम असरदार, एक बार जरूर आजमाएं

ग्लोइंग स्किन के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं बल्कि स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-07-29, 19:33 IST

ग्लोइंग त्वचा पाना हर महिला की ख्वाहिश होती है। इसके लिए महिलाएं न जाने क्या-क्या करती हैं। हजारों रूपये के प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू उपाय तक सभी चीजें आजमा लेती हैं। लेकिन, इसके बावजूद भी उनकी स्किन उतनी ग्लो नहीं करती, जितनी करनी चाहिए। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ सिंपल टिप्स अपनाकर हमेशा ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं। इसके लिए आपको महंगी चीजों की भी नहीं जरूरत पड़ेगी। क्या आप जानना चाहती हैं ग्लोइंग स्किन के लिए टिप्स? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

एक्सफोलिएट जरूर करें

how to exfloate face

ग्लोइंग स्किन के लिए त्वचा को एक्सफ्लोएट करना बेहद जरूरी है। इससे डेड स्किन रिमूव होती है, जिससे त्वचा में निखार आने लगता है। हफ्ते में कम से कम दो बार चेहरे को एक्सफ्लोएट करना चाहिए। लेकिन अगर आप रोजाना एक्सफ्लोएशन करेंगी तो सर्कुलेशन बढ़ेगा, जिससे आपकी स्किन स्मूद हो जाएगी।

इसके लिए आपको बाजार से किसी स्क्रब खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आप कॉफी की मदद से चेहरे को स्क्रब कर सकती हैं। बस इसके लिए आपको 1 चम्मच कॉफी और 1 चम्मच चावल का आटा चाहिए होगा। अब एक बाउल में इन दोनों चीजों को डालें, फिर इसमें 2 चम्मच गुनगुना पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। आप चाहें तो इसमें शहद भी डाल सकती हैं। बस इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से त्वचा को मसाज दें। अब जब यह सूख जाए तब अपना चेहरा धो लें।

स्किन को रखें हाइड्रेट

how to hydrate face

त्वचा को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। अन्यथा स्किन ड्राई हो जाती है और फिर स्किन डल नजर आने लगती है। डिहाइड्रेशन के कारण फाइन लाइन्स और झुर्रियां आने लगती है। इसलिए त्वचा के लिए नमी जरूरी है।

त्वचा को करें टोन

how to tone face

त्वचा को टोन करना बेहद जरूरी है। आप चाहें तो टोनर घर पर भी बना सकती हैं। क्योंकि बाजार में मिलने वाले टोनर में केमिकल होता है।

इसे भी पढ़ें:मलाई के ये फेस पैक आपकी त्वचा में लाएंगे निखार, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

आवश्यक सामग्री

बनाने का तरीका

  • टोनर बनाने के रातभर 3 चम्मच चावल को पानी में भिगोकर रख दें।
  • अगले दिन चावल के पानी को अलग करके इसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। (ऑयली स्किन के लिए मास्क)
  • दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए तैयार है आपका नेचुरल टोनर।
  • इसे एक स्प्रे बोतल में स्टोर कर लें।
  • फिर इसका इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें:Beauty Tips In Hindi: रात और दिन में इस तरह करें त्‍वचा की देखभाल

लगाने का तरीका

  • बस सबसे पहले अपना चेहरा धो लें।
  • फिर तौलिए से चेहरे को अच्छी तरह से पोंछ लें।
  • इसके बाद टोनर को फेस पर लगाएं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।