herzindagi
body butter from mango seeds

Skin Care: आम की गुठली से बनाएं बॉडी बटर, जानें तरीका

बाजार में बॉडी बटर कई सारे मिलते हैं। लेकिन यह बहुत महंगे आते हैं। ऐसे में आप इसे घर पर आम की गुठली से तैयार कर सकती हैं। आर्टिकल में जानें इसे बनाने का तरीका।
Editorial
Updated:- 2024-05-27, 12:04 IST

त्वचा का ख्याल रखना हमेशा जरूरी होता है, ताकि वो ग्लोइंग नजर आए। लेकिन कई बार मौसम बदलने की वजह से हम सही तरीके से त्वचा का ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जो प्रोडक्ट हम मौसम के हिसाब से इस्तेमाल करते हैं उसमें बदलाव होता है, और स्किन पर वो प्रोडक्ट काम नहीं करते हैं। इससे स्किन पर कई बार टैनिंग या दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। इसे कम करने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट को खरीदते हैं, और त्वचा पर इसका इस्तेमाल करते हैं। आजकल लोग त्वचा पर लगाने के लिए बॉडी बटर के अलग-अलग फ्लेवर भी बाहर से खरीदते हैं, जो काफी महंगे आते हैं।

ऐसे में बॉडी बटर को बनाने का एक तरीका इंस्टाग्राम पर शेयर किया शेफ स्नेहा सिंघी उपाध्याय (Sneha Singhi Upadhaya) ने उन्होंने आम की गुठली के इस्तेमाल से घर पर ही बॉडी बटर बनाने का तरीका बताया। चलिए आपको भी बताते हैं, इस तरीके के बारे में ताकि आपको बाजार से महंगे बॉडी बटर खरीदने की जरूरत न पड़े।

बॉडी बटर बनाने की सामग्री (Body Butter ingredients)

Body Butter ingredients

  • आम की गुठली- 2
  • नारियल का तेल- 1/4 कप

बॉडी बटर बनाने का तरीका (How To Make Body Butter)

  • बॉडी बटर बनाने के लिए आपको पहले गुठली को अच्छे से साफ कर लेना है।
  • इसके बाद आम के बीज से गुठलियां निकाल कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
  • इसे नारियल तेल के साथ एक पैन में डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि दानों का रंग न बदल जाए।
  • इसे छान लें और फ्रिज में ठंडा होने दें।

इसे भी पढ़ें: मानसून में इन छह वजहों से नहीं करना चाहिए बॉडी बटर का इस्तेमाल

इस तरह करें बॉडी बटर का इस्तेमाल (How To Apply Mango Body Butter for skin)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sneha Singhi Upadhaya (@snehasinghi1)

  • इसे आप नहाने के बाद अपनी शरीर पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें। 
  • आप चाहें, तो इसे रोजाना सनस्क्रीन लगाने से पहले लगा सकती हैं।
  • अगर आपको थोड़ा क्रीमी बटर चाहिए, तो इसे रूम टेम्परेचर पर रखें। फिर ब्लेंडर से इसे मिक्स करें और जार में रखें। इसके बाद अपने शरीर पर अप्लाई करें। 
  • रात में इसे लगाकर सोते हैं तो हमारी बॉडी इन्हें अच्छे से ऑब्जर्व करती हैं।

बॉडी बटर के फायदे

body Butter for skin care

  • बॉडी बटर हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। यह हमारी स्किन को हाइड्रेट करने के साथ-साथ उसे प्रोटेक्ट करता है।
  • स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करता है।
  • स्किन के क्रैक्स को हील करता है और हमारी त्वचा को मुलायम बनाता है।

शेफ स्नेहा सिंघी उपाध्याय के बताए गए तरीके से अगर आप बॉडी बटर बनाती हैं, तो इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेंगी। इसे बनाने में आपके पैसे भी ज्यादा खर्च नहीं होंगे। बस आपको इसे समय पर लगाना है। साथ ही, लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि आपको स्किन से जुड़ी समस्या न हो।

इसे भी पढ़ें: बॉडी लोशन खरीदते वक्‍त इन बातों पर जरूर दें ध्‍यान

नोट: किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।