भले ही हम महिलाएं खाना भूल जाएं, लेकिन चेहरे की देखभाल करना नहीं भूलते खासकर सर्दियों में। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में चेहरा बेजान हो जाता है और रुखा दिखने लगता है। हालांकि, इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए हम क्रीम या फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं। मगर फेस स्क्रब भी के समय में स्किन केयर रूटीन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। अब चेहरे पर स्क्रब करने की जरूरत ज्यादा बढ़ गई है।
वैसे भी हमारी स्किन दिनभर प्रदूषण, धूल-मिट्टी और गंदगी के संपर्क में रहती है, जिससे इसका ग्लो कम हो जाता है और चमक भी हो जाती है। इसलिए चेहरे की गहराई से सफाई के लिए फेस स्क्रब का इस्तेमाल किया जाता है। यह स्किन की डेड स्किन सेल्स को हटाने, स्किन के पोर्स को खोलने और स्किन को तरोताजा महसूस कराने में मदद करता है।
अगर आप अपनी भी स्किन की खास देखभाल करना चाहते हैं, तो फेस स्क्रब का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। इससे न केवल आपकी त्वचा को नया जीवन मिलता है, बल्कि यह झुर्रियों, ब्लैकहेड्स और त्वचा की अन्य समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है।
माचा ग्रीन टी स्क्रब
माचा ग्रीन टी स्क्रब बनाना बहुत आसान है। यह स्किन के लिए बेहद अच्छा है, जिसे घर पर रखी सामग्रियों की मदद से तैयार कर सकते हैं। आइए जानें इसे बनाने की विधि-
सामग्री
- माचा ग्रीन टी पाउडर- 1 चम्मच
- चीनी- 2 चम्मच
- नारियल तेल- 1 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
विधि
- एक साफ कटोरे में चीनी डालें। यह स्क्रब के लिए एक्सफोलिएशन का काम करेगा।
- चीनी में माचा ग्रीन टी पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- फिर नारियल डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- अगर आपकी स्किन रूखी है, तो शहद मिलाएं। यह त्वचा को नमी देगा।
- बस तैयार स्क्रब को एक एयरटाइट जार में स्टोर करें। इसे फ्रिज में रखने से यह ज्यादा समय तक ताजा रहेगा।
अखरोट के छिलके का स्क्रब
वॉलनट शेल पाउडर स्किन के लिए एक बेहतरीन एक्सफोलिएंट है। यह स्किन से डेड सेल्स हटाने, ब्लैकहेड्स को साफ करने और त्वचा को निखारने में मदद करता है। आप इसे फेस स्क्रब के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानें इसे इस्तेमाल करके स्क्रब बनाने और लगाने का तरीका-
सामग्री
- वॉलनट शेल पाउडर- 2 चम्मच
- एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
- गुलाब जल- 2 चम्मच
विधि
- एक साफ कटोरे में वॉलनट शेल पाउडर डालें। फिर इसमें एलोवेरा जेल और शहद मिलाएं।
- अगर जरूरत हो, तो मिश्रण को थोड़ा पतला करने के लिए गुलाब जल डालें।
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- अब हरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें। तैयार स्क्रब को चेहरे पर लगाएं और उंगलियों से सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे मसाज करें।
पपीता एंजाइम स्क्रब
यह स्किन को निखारने और पिगमेंटेशन कम करने के लिए बेहद अच्छा ऑप्शन है। आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं, लेकिन आप पपीते के एंजाइम से स्क्रब बनाएं और नियमित रूप से इस्तेमाल करें।
सामग्री
पका हुआ पपीता- 3 चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
नींबू का रस- आधा चम्मच
शहद- 1 चम्मच
विधि
- एक साफ कटोरे में पपीता का गूदा लें और इसे अच्छी तरह से मैश करें।
- इसमें चीनी और शहद मिलाएं। अगर आपकी त्वचा पर टैनिंग है, तो थोड़ा सा नींबू का रस डालें।
- सभी सामग्रियों को मिलाकर एक गाढ़ा स्क्रब तैयार करें। अब सबसे पहले अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। तैयार स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- उंगलियों की मदद से सर्कुलर मोशन में 1-2 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें।
हनी क्रिस्टल्स स्क्रब
शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और मॉइश्चराइजिंग गुण स्किन को गहराई से पोषण देते हैं, जबकि इसके क्रिस्टल फॉर्म मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करते हैं। हनी क्रिस्टल्स स्क्रब बनाने का तरीका बेहद आसान है।
सामग्री
- हनी क्रिस्टल्स- 2 चम्मच
- नारियल तेल- 1 चम्मच
- ओटमील पाउडर- 1 चम्मच
- गुलाब जल- 1-2 चम्मच
हनी क्रिस्टल्स स्क्रब की विधि
- एक साफ कटोरे में हनी क्रिस्टल्स डालें। इसमें नारियल तेल मिलाएं और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो ओटमील पाउडर डालें। स्क्रब को सही गाढ़ा या पतला बनाने के लिए थोड़ा गुलाब जल मिलाएं।
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स करके एक स्क्रब तैयार करें। चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें।
- तैयार स्क्रब को चेहरे पर लगाएं और उंगलियों से हल्के सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
नोट- अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिब है, तो इसका इस्तेमाल बहुत हल्के हाथों से करें।
इन स्क्रब को घर पर तैयार करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों