नेचुरल तरीके से करना है स्किन को एक्सफोलिएट तो ओटमील और मुल्तानी मिट्टी की मदद से बनाए स्क्रब

डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने और इवन स्किन टोन पाने के लिए स्किन को एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है। ऐसे में आप ओटमील और मुल्तानी मिट्टी की मदद से बेहतरीन स्क्रब बना सकते हैं।

multani mitti scrub on face at home

स्किन की केयर करने के लिए हम उसे क्लीन व मॉइश्चराइज करते हैं। लेकिन अक्सर उसे एक्सफोलिएट करना भूल जाते हैं। जबकि समय-समय पर स्किन को एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है। इससे ना केवल आपकी डेड स्किन सेल्स रिमूव होती है, बल्कि स्किन भी अधिक इवन टोन होती है। स्क्रब आपकी स्किन को अधिक गहराई से साफ करने में मदद करता है।

यूं तो आपको मार्केट में कई तरह के स्क्रब मिल जाएंगे, लेकिन घर पर नेचुरल आइटम्स की मदद से स्क्रब बनाना सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी और ओटमील की मदद से स्क्रब तैयार कर सकते है। जहां मुल्तानी मिट्टी अतिरिक्त ऑयल व गंदगी को साफ करती है, वहीं ओटमील एक जेंटल एक्सफोलिएंट की तरह काम करती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ओटमील और मुल्तानी मिट्टी की मदद से स्क्रब बनाने के बारे में बता रहे हैं-

मुल्तानी मिट्टी, ओटमील और शहद की मदद से बनाएं फेस स्क्रब

multani mitti on skin

मुल्तानी मिट्टी और ओटमील के साथ शहद को मिक्स करके एक बेहतरीन फेस स्क्रब तैयार किया जा सकता है। शहद स्किन की नमी को बनाए रखता है। यह स्क्रब स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट भी करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक पिसा हुआ ओटमील
  • 1 बड़ा चम्मच शहद

स्क्रब बनाने का तरीका-

  • स्क्रब बनाने के लिए एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी और ओटमील को मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण में शहद मिलाकर स्मूथ पेस्ट बनाएं।
  • अब अपनी स्किन को क्लीन करके तैयार स्क्रब को चेहरे पर लगाएं।
  • आप इसे धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
  • इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • अंत में, गुनगुने पानी से चेहरे को धोएं।
  • मुल्तानी मिट्टी, ओटमील और एलोवेरा से बनाएं स्क्रब

इसे भी पढ़ें: घर पर बने ओट्स के इस फेस स्क्रब से चेहरे को करें डीप क्‍लीन

एलोवेरा अपने सूदिंग और मॉइश्चराइज़िंग गुणों के लिए जाना जाता है। आप मुल्तानी मिट्टी और ओटमील के साथ एलोवेरा जेल को मिक्स करके एक बेहतरीन स्क्रब बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक पिसा ओटमील
  • 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

स्क्रब बनाने का तरीका-

  • स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी और बारीक पिसा ओटमील डालकर मिक्स करें।
  • अब आप इससे स्मूथ पेस्ट बनाने के लिए एलोवेरा जेल को मिक्स करें।
  • तैयार स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
  • इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • अंत में, गुनगुने पानी से धो लें और थपथपाकर सुखा लें।
  • मुल्तानी मिट्टी, ओटमील और दही से बनाएं स्क्रब

इसे भी पढ़ें: Dirty Pores: गंदे पोर्स को साफ करने के लिए आजमाएं ये चीजें, मिलेंगे कई फायदे

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ उसे ग्लोइंग बनाता है। आप ओटमील और मुल्तानी मिट्टी के साथ दही को मिक्स करके स्क्रब तैयार करें।

face scrub

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक पिसा ओटमील
  • 2 बड़े चम्मच दही

स्क्रब बनाने का तरीका-

  • स्क्रब बनाने के लिए एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी और बारीक पिसा ओटमील डालकर मिक्स करें।
  • अब इसमें सादी दही मिलाकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
  • आप इसे चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
  • इसे करीबन 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • अंत में, गुनगुने पानी से धोएं और थपथपाकर सुखा लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP